एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में कैसे हैं जमीनी हालात, अब तक कितने भारतीय लौटे वतन, विदेश मंत्रालय ने बताया

अब तक 6 फ्लाइट्स भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट चुकी हैं. यूक्रेन में कैसी स्थिति है और वहां से अब तक कितने भारतीयों को निकाला जा चुका है, इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी.

रूस से जंग के चलते यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कवायद लगातार जारी है. अब तक 6 फ्लाइट्स भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट चुकी हैं. यूक्रेन में कैसी स्थिति है और वहां से अब तक कितने भारतीयों को निकाला जा चुका है, इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारतीयों को निकालने का काम जारी है. जमीन पर स्थिति काफी जटिल और चिंतित करने वाली है लेकिन हमने राहत एवं बचाव कार्य तेज किया है. हमारी ओर से एडवाइजरी जारी करने के बाद 8000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ा है, हमला होने के बाद नहीं. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया, फिलहाल 1400 भारतीय नागरिकों को लेकर 6 फ्लाइट्स आ चुकी हैं. 4 फ्लाइट्स बुचारेस्ट (रोमानिया) और 2 फ्लाइट्स बुडापेस्ट (हंगरी) से आई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि यूक्रेन की सीमा से लगे चार देशों में केंद्रीय मंत्री बतौर विशेष दूत तैनात किए जाएंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे. वहीं किरेन रिजिजू स्लोवाक रिपब्लिक, हरदीप पुरी हंगरी और पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह पोलैंड जाएंगे. ये सभी मंत्री भारतीयों की निकासी और अन्य चीजों को देखेंगे.  

बागची ने बताया कि यूक्रेन बॉर्डर क्रॉस करने के बाद फ्लाइट्स उपलब्ध हैं. लेकिन लोग सीधे बॉर्डर पर ना पहुंचें. अगर वे पहुंचेंगे तो लंबी लाइन में लगना पड़ेगा. उन्हें अपने पड़ोसी शहरों में शरण लेनी चाहिए. वहां हमारी टीम मदद करेगी. टीम की सलाह पर ही बॉर्डर पर तरफ जाएं. विदेश मंत्रालय ने बताया, हमारे पास मोल्दोवा के जरिए एक नया रास्ता है, यह अब चालू है, हमारी टीम आपकी सहायता करेगी. वे रोमानिया के माध्यम से भारतीयों को निकालने में सहायता करेंगे.  हम यूक्रेन को दवाओं सहित मानवीय सहायता भी भेजेंगे जैसा कि यूक्रेन के राजदूत ने अनुरोध किया है. 

इस बीच यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए बेलारूस की सीमा पर बेलारूस के Mi-8MTV-5 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर से पहुंचा है. रूस के साथ यूक्रेन की बातचीत शुरू हो गई है. बेलारूस के विदेश मंत्री ने यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल से बैठक के दौरान कहा, "डियर फ्रेंड्स, बेलारूस के राष्ट्रपति ने मुझे आपका स्वागत करने और आपके काम को जितना हो सके उतना आसान करने को कहा है. क्योंकि इस बात पर प्रेज़िडेंट जेलेंस्की और पुतिन दोनों समहत हैं, इसलिए आप खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं. ये हमारा पवित्र कर्तव्य है.

ये भी पढ़ें-रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों को राहत, बिना वीजा पार कर सकेंगे पोलैंड बॉर्डर, वतन वापसी के लिए होंगी स्पेशल फ्लाइट्स

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए जारी हुई नई एडवाइज़री, रेलवे स्टेशन पर शांत रहने और गुस्सा न दिखाने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget