एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों को राहत, बिना वीजा पार कर सकेंगे पोलैंड बॉर्डर, वतन वापसी के लिए होंगी स्पेशल फ्लाइट्स

भारत में पोलैंड के राजदूत ने बताया कि करीब 2 लाख लोग बॉर्डर पार कर पोलैंड आए हैं, जिसमें भारतीय छात्र भी हैं. उन्होंने बताया कि बॉर्डर पॉइंट्स पर काफी भीड़ है लेकिन हम हर किसी का स्वागत कर रहे हैं. 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. कई भारतीय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं. अब तक 6 फ्लाइट्स भारतीयों को लेकर भारत लौट आई हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सड़क के रास्ते पोलैंड, हंगरी और रोमानिया लाया जा रहा है और वहां से भारत भेजा जा रहा है. इस बीच भारत में पोलैंड के राजदूत ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं. उन्होंने बताया कि करीब 2 लाख लोग बॉर्डर पार कर पोलैंड आए हैं, जिसमें भारतीय छात्र भी हैं. उन्होंने बताया कि बॉर्डर पॉइंट्स पर काफी भीड़ है लेकिन हम हर किसी का स्वागत कर रहे हैं. 

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स होंगी. पोलैंड मदद कर रहा है और भारत के हाई लेवल डेलिगेशन की अपने नागरिकों को निकालने में भी मदद करेगा.  बिना किसी वीजा के भारतीय नागरिक पोलैंड बॉर्डर आ सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, हम यूक्रेन के समर्थन में हैं और उसे सभी तरह की मदद देने के साथ-साथ हथियार भी मुहैया कराएंगे. पूरे यूरोपियन यूनियन का एयरस्पेस रूस के विमानों के लिए बंद हैं, जिसमें प्राइवेट जेट्स भी शामिल हैं. रूस पर जापान, अमेरिका और अन्य देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं. 

रूस की सेना ने कहा है कि यूक्रेन की राजधानी के लोग अगर शहर छोड़ना चाहते हैं तो वे सुरक्षित गलियारे का इस्तेमाल कर सकते हैं. रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनशनकोव ने सोमवार को कहा कि कीव के निवासी उस राजमार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं जो वैलसिलकिव की ओर जाता है जो यूक्रेन की राजधानी के दक्षिण पश्चिम में स्थित है.

यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि वे राजधानी के अलग अलग इलाकों में रूस की सेना के साथ छोटे-छोटे समूह में लड़ रहे हैं. कोनशेनकोव ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के ‘राष्ट्रवादी’ शहर के निवासियों को ढाल बनाकर सैन्य उपकरण तैनात कर रहे हैं. इन आरोपों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है. कोनशेनकोव ने यह भी ऐलान किया है कि रूस के सैनिकों ने ज़पोरिझझिया परमाणु संयंत्र का नियंत्रण हासिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि संयंत्र सुरक्षित है और क्षेत्र में विकिरण का स्तर सामान्य बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: बातचीत से ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा- रूस सीजफायर का एलान करे

ट्रंप ने बाइडन और नाटो पर किया हमला, कहा- 'समस्या ये नहीं कि पुतिन स्मार्ट हैं, समस्या ये है कि हमारे नेता बेवकूफ हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget