एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine युद्ध के बाद दुनिया में बढ़ी परमाणु हथियारों की मांग, जानिए भारत और China के पास हैं कितने वेपेन

Nuclear Armed States: सिपरी की 'ईयर बुक-2022' के मुताबिक, इस वक्त दुनियाभर में कुल 12705 परमाणु हथियार हैं. इनमें सबसे ज्यादा रूस के पास 5977 हैं जबकि अमेरिका के पास 5428 हैं.

Nuclear Armed States: सिपरी ग्लोबल थिंक टैंक (SIPRI Global Think Tank) का मानना है कि यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) से दुनियाभर में परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) की होड़ बढ़ने की पूरी संभावना है. सिपरी की ताजा 'ईयर-बुक' रिपोर्ट जारी हो चुकी है और उसके मुताबिक सभी न्युक्लिर देश (Nuclear Countries) अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने में जुटे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं. 

वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन लगातार अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने में जुटा हुआ है. रविवार को ही चीन के रक्षा मंत्री ने परमाणु हथियारों की जरूरत के बारे में 'शंगरी-ला डायलॉग' को विस्तृत जानकारी दी थी. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि सिपरी की 'ईयर बुक-2022' के मुताबिक, इस वक्त दुनियाभर में कुल 12705 परमाणु हथियार हैं. इनमें सबसे ज्यादा रूस के पास 5977 हैं जबकि अमेरिका के पास 5428 हैं. आपको बता दें कि यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बार रूस की तरफ से परमाणु हमले की धमकी दी जा चुकी है. 

परमाणु हथियारों की होड़ में कहां है भारत?
सिपरी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, परमाणु हथियारों के मामले में तीसरे नंबर पर चीन है जिसके पास 350 परमाणु हथियार हैं. भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं तो पाकिस्तान के पास 165. यानी चीन और पाकिस्तान के पास कुल मिलाकर भारत से कहीं ज्यादा परमाणु हथियार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, परमाणु हथियारों में  सिपरी ने अपने रिपोर्ट में चीन के परमाणु हथियारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को लगातार बढ़ा रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन कम से कम 300 मिसाइल-सिलो यानी मिसाइल रखने के स्टोर बना रहा है. इसके अलावा कुछ परमाणु हथियार चीन की सेना ने ऑपरेशनली इस्तेमाल करना शुरू कर दिए हैं. इसके अलावा चीन परमाणु मिसाइलों के लिए मोबाइल लॉन्चर का इस्तेमाल भी कर रहा है. चीन की नौसेना परमाणु पनडुब्बी भी इस्तेमाल कर रही है. 

कौन है चीन का रक्षा मंत्री?
रविवार को ही चीन (China) के रक्षा मंत्री वेई फेंगे (Defence Minister Wei Feng) ने सिंगापुर (Singapore) मे कहा था कि ड्रैगन अपनी आत्म-रक्षा के लिए न्यूक्लियर-वेपन (Nuclear Wepons) तैयार कर रहा है. सिंगापुर में आयोजित शंगरी-ला डायलॉग (Shangri-La Dialogue) को संबोधित करते हुए वेई ने कहा था कि वर्ष 2019 में चीन की मिलिट्री परेड में शामिल हुई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम, डीएफ-41 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) चीन की रॉकेट फोर्स (Chinese Rocket Force) का हिस्सा बन गई है. रक्षा मंत्री बनने से पहले वेई चीन की रॉकेट फोर्स के कमांडर थे. 

Breaking News Live: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से कल फिर ED करेगी पूछताछ

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 1885 नए मामले, मुंबई में ओमिक्रोन के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget