एक्सप्लोरर

'अन्य देशों के नागरिक भी हमारे तिरंगे का इस्तेमाल करके यूक्रेन से बाहर निकले', छात्रों ने शेयर किए पीएम मोदी से अपने अनुभव

एक छात्र ने कहा कि अन्य देशों के नागरिक हमारे झंडे का इस्तेमाल करके यूक्रेन से बाहर निकले. वहीं, एक छात्रा ने कहा कि हमारा देश इतना अच्छा है कि अन्य देशों के लोग भी हमारे विमान से निकल रहे हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन से लौटे भारतीयों छात्रों से गुरुवार को मुलाकात की. पीएम मोदी और भारतीय छात्रों की ये मुलाकात वाराणसी में हुई. छात्रों ने इस दौरान अपने अनुभव पीएम मोदी से साझा किए. एक छात्र ने कहा कि अन्य देशों के नागरिक हमारे झंडे का इस्तेमाल करके यूक्रेन से बाहर निकले. वहीं, एक छात्रा ने कहा कि हमारा देश इतना अच्छा है कि अन्य देशों के लोग भी हमारे विमान से निकल रहे हैं.  

पीएम मोदी से मुलाकात में एक छात्र ने बताया, 'हमें कोई उम्मीद नहीं थी... एक उम्मीद जो थी हमारी सरकार खासतौर से आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)  ही बचा सकते हैं. हमें बचाने के लिए हमारे माता-पिता कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन उस स्थिति में वो लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे थे. मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं. घर में 100 बार आपका नाम लिया गया था सर.'

एक अन्य छात्र ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहली बार हमने भारतीय झंडे की ताकत देखी. हमारे झंडे को देखकर हमारी कोई चेकिंग नहीं हुई. कई अन्य देशों के नागरिक हमारे झंडे का इस्तेमाल करके यूक्रेन की सीमा को पार कर रहे थे. 

एक छात्रा ने कहा, 'जंग हुई तो हम लोग सो भी नहीं पा रहे थे. क्योंकि उस वक्त कुछ भी हो सकता था. जब मैं पढ़ाई के लिए गई थी तो उसके एक हफ्ते के बाद मेरे पिताजी का निधन हो गया था और उसके बाद मेरी मां हमेशा परेशान होती थी. उनके परेशान होने से मैं भी परेशान हो जाती थी. जैसे ही उनको मालूम पड़ा कि सरकार हमारी वापसी के लिए इंतजाम कर रही है वो खुश हो गईं. उन्होंने आपको बहुत दुआएं दी हैं. हम लोगों को कोई दिक्कत नहीं महसूस हुई. हमारा भारत इतना अच्छा है कि हमारी फ्लाइट से दूसरे देशों के लोग निकल रहे हैं.' 

पीएम मोदी ने क्या कहा

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश मजबूत हो, इन सारी समस्याओं का समाधान उसी में है. मैं तो अभी भी मानता हूं कि देश में पहले से मेडिकल की पढ़ाई की नीतियां सही होती तो आप लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ता है. कोई माता-पिता इतनी छोटी उम्र में अपने बच्चों को बाहर भेजना नहीं चाहता.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हम आगे बढ़ रहे हैं. पहले 300-400 मेडिकल कॉलेज थे और अब हम करीब 700 पर पहुंच गए हैं. हर जिले में मेडिकल कॉलेज ओपन हो रहे हैं. पहले 80 से 90 हजार के बीच में सीटें थीं, हमने 5 साल में उसे 1.5 लाख तक पहुंचा दिया है. जिस तरह की कोशिश हम लोग कर रहे हैं, पिछले 70 साल में जितने डॉक्टर बने हैं शायद 10 साल के अंदर उतने बन जाएंगे. ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: यूक्रेन से भारतीयों की वापसी पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी के पुतिन से अच्छे संबंध तो...

Ukraine Russia War: रूस का साथ देने वाले बेलारूस में उठी शांति की आवाज, राजधानी मिन्स्क की सड़कों पर फूल लिए निकलीं लड़कियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP Protest LIVE: JP नड्डा से मिले सीजेपी नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget