एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine conflict: यूक्रेन संकट पर भारत के रुख की रूस ने की तारीफ, कही ये बात

Russia-Ukraine conflict: एक दिन पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था कि ‘शांत एवं रचनात्मक कूटनीति‘ वक्त की दरकार है और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए.’’

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की शुक्रवार को सराहना की. पूर्वी यूरोप में स्थित देश (यूक्रेन) को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर भारत के रुख पर रूस का यह बयान आया है. नई दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास ने कहा, ‘‘हम भारत के संतुलित, सैद्धांतिक और स्वतंत्र रुख का स्वागत करते हैं.’’

क्या कहा भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) की बैठक में कहा था कि ‘शांत एवं रचनात्मक कूटनीति‘ वक्त की दरकार है और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए.’’ यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में, संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी प्रतिनधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने तत्काल तनाव घटाने की गुरुवार को अपील की.

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी कहा कि भारत तत्काल तनाव घटाने और संकट का समाधान सतत कूटनीतिक वार्ता से करने का समर्थक रहा है.

रूस-यूक्रेन सीमा पर है दुनिया की नजर
रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास करीब एक लाख सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है. इसके अलावा वह नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्ध पोत भी भेज रहा है, जिससे नाटो देशों के बीच यह अंदेशा बढ़ गया है कि यूक्रेन पर रूस हमला कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कई बार यूक्रेन पर रूसी हमले आशंका जता चुके हैं. हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की योजना से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें:

Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट के बीच बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास करेगा रूस, पुतिन खुद करेंगे निगरानी

Omicron के मामलों में आ रही है कमी, लेकिन WHO ने सब-वेरिएंट BA.2 को लेकर दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के साथ विपक्ष ने भी पकड़ा माथा, बंगाल में कैसे ढह गया TMC का किला? जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
ममता के साथ विपक्ष ने भी पकड़ा माथा, बंगाल में कैसे ढह गया TMC का किला? जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?
तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?
बंगाल में दो सीटों पर चुनाव जीते हुमायूं कबीर! बीजेपी सरकार में बाबरी मस्जिद बनेगी या सिर्फ बनेगा चुनावी मुद्दा
बंगाल में दो सीटों पर चुनाव जीते हुमायूं कबीर! बीजेपी सरकार में बाबरी मस्जिद बनेगी या सिर्फ बनेगा चुनावी मुद्दा
जब बंगाल पुलिस ने राइटर्स बिल्डिंग से ममता बनर्जी को फेंक दिया था बाहर, अब इस्तीफा देने से किया इनकार
जब बंगाल पुलिस ने राइटर्स बिल्डिंग से ममता बनर्जी को फेंक दिया था बाहर, अब इस्तीफा देने से किया इनकार

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
Tuesday Box Office: 'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
Embed widget