एक्सप्लोरर

ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन से पहले रूस का बड़ा दावा, यूक्रेन के दो नए इलाकों पर जमाया कब्जा

अमेरिका और रूस के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के दो नए इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया है. पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन में अपनी बढ़त बना ली है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को होने वाली बैठक से पहले गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को रूस ने दावा किया कि उसने पूर्वी यूक्रेन के 2 नए इलाकों पर कब्जा कर लिया है. 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित इस्क्रा गांव और शचेरबिनिव्का पर अपना अधिकार जमा लिया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन के इलाकों में अपनी बढ़त बना ली है. 

अमेरिकी इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर का दावा

यूक्रेन में कब्जा किया गया शचेरबिनिव्का, खनन शहर टोरेत्स्क के पास है, जिसपर रूसी सेना ने फरवरी में ही कब्जा कर लिया था. वहीं डोनेट्स्क क्षेत्र के अंतिम बड़े शहरों में से एक कोस्टियनटिनिव्का पर अब भी यूक्रेन का अधिकार है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को यह माना था कि रूसी सेना कोयला खनन शहर डोब्रोपिलिया के पास एक हिस्से में 10 किलोमीटर (छह मील) तक आगे बढ़ गया है. वहीं अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) के AFP विश्लेषण के अनुसार, मंगलवार को रूसी सेना का यूक्रेन के क्षेत्र में बढ़त पिछले एक साल से ज्यादा समय में सबसे अधिक है.

यूक्रेनी ड्रोन अटैक से रूस में 13 लोग घायल

दक्षिणी रूस के क्षेत्रीय गवर्नर यूरी स्लिउसर ने एक पोस्ट में बताया कि गुरुवार को यूक्रेन के ड्रोन अटैक में दो बच्चों सहित 13 लोग घायल हुए हैं और रोस्तोव-ऑन-डॉन में लगभग 10 इमारतों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने 24 घंटों में 268 यूक्रेनी ड्रोन और चार ग्लाइड बमों को मार गिराया है.

यूक्रेनी वायु सेना का दावा है कि रूस ने रातभर यूक्रेनी इलाकों में 2 मिसाइलें और 45 ड्रोन दागे. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में उत्तरी सूमी क्षेत्र में दो और खेरसॉन क्षेत्र में एक व्यक्ति घायल हुआ है.

ये भी पढ़ें:- 'जबान संभालें, वरना नतीजे दर्दनाक होंगे', पाकिस्तान की भड़काऊ बयानबाजी पर भारत का मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- हम अपनी जरूरतों...
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- हम अपनी जरूरतों...
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget