एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में आज भी हाहाकार, 792 अंक तक गिरा सेंसेक्स, डॉलर ₹74 के पार

आरबीआई के ऐलान के बाद अपराह्न् 2.30 बजे के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के स्तर से नीचे लुढ़क गया. यह अबतक का निचला स्तर है.

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से ब्याज दरों को यथावत रखे जाने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 74 के स्तर से नीचे लुढ़क गया. आरबीआई के ऐलान के बाद अपराह्न् 2.30 बजे के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के स्तर से नीचे लुढ़क गया. यह अबतक का निचला स्तर है.

आरबीआई ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 73.64 के स्तर पर खुला था. बाजार को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, जिसे आरबीआई ने गलत साबित कर दिया. आरबीआई ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं करते हुए रेपो दर को 6.5 फीसदी पर, जबकि रिवर्स रेपो दर को 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा है.

RBI क्रेडिट पॉलिसी: आरबीआई ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट, जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी रहने की उम्मीद

सेंसेक्स में 792 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 792.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,376.99 पर और निफ्टी 282.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.17 अंकों की गिरावट के साथ 35,097.99 पर खुला और 792.17 अंकों या 2.25 फीसदी गिरावट के साथ 34,376.99 पर बंद हुआ.

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35118.54 के ऊपरी और 34,202.22 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 388.72 अंकों की गिरावट के साथ 14,003.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 285.90 अंकों की गिरावट के साथ 13,840.26 पर बंद हुआ.

निफ्टी में 85.15 अंकों की गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,514.10 पर खुला और 282.80 अंकों या 2.67 फीसदी गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,540.65 के ऊपरी और 10,261.90 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के 19 सेक्टरों में से तीन सेक्टरों दूरसंचार प्रौद्योगिकी (1.11 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.62 फीसदी) में तेजी रही.  गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - तेल और गैस (12.68 फीसदी), ऊर्जा (8.52 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (3.58 फीसदी), धातु (3.45 फीसदी) और वाहन (3.16 फीसदी).

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी चेतावनी को दरकिनार कर भारत ने रूस से खरीदे 5 एस- 400, अंतरिक्ष सहयोग पर भी हुआ समझौता

RBI क्रेडिट पॉलिसी: आरबीआई ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट, जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी रहने की उम्मीद

PM पद की उम्मीदवारी पर राहुल गांधी बोले- गठबंधन सहयोगियों ने चाहा तो जरूर बनूंगा

मेरा मंदिर जाना 'सॉफ्ट हिंदुत्व' नहीं, बीजेपी परेशान है क्योंकि वह हर चीज पर एकाधिकार चाहती है: राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget