एक्सप्लोरर

शाहीन बाग में प्रदर्शन की बात अफवाह, स्थानीय बोले- कोरोना के खतरे के बीच हमें अपनी जान प्यारी है

दिल्ली के शाहीन बाग में बुधवार को सुरक्षाबलों और पुलिस वालों की काफी हलचल देखने को मिली थी. इसके पीछे शाहीन बाग में एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू होने की आशंका जताई जा रही है.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस को ऐसा इनपुट मिला था, जिसके अनुसार शाहीन बाग में एंटी सीएए प्रोटेस्ट को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारियों की आशंका थी. CAA-NRC को लेकर जामिया, शाहीन बाग और बाकी इलाकों के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के खिलाफ भी कुछ संगठन लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिये ये बात फैली कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शनकारी एक बार फिर धरने पर बैठेंगे.

जैसे ही ये इनपुट मिला दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी यहां पर लगा दिए गए. इलाके में धारा 144 लगा दी गई. इलाके की पेट्रोलिंग की गई और साथ ही साथ पैरामिलिट्री भी यहां पर तैनात कर दी गई. दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हालात का जायज़ा लेने पहुंचे. जॉइन्ट कमिशनर देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, डीसीपी आरपी मीणा, एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश और एडिशनल डीसीपी ढाल सिंह भी मौके पर जायज़ा लेने पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने लोगों से बात की है. इलाके के लोगों से बात कर के सहयोग करने की बात कही गई है. साथ ही साथ इलाके के लोगों से किसी भी अफवाह को न फैलाने की बात को कहा गया है.

ये पूरा मामला बुधवार का है. आज इलाके में शांति थी. शाहीन बाग में बाजार खुले रहे. सामान्य रूप से जनजीवन चलता रहा. पुलिस बल की संख्या भी कल के मुकाबले आज कम कर दी गई. अभी तक शाहीन बाग में प्रदर्शन की बात सोशल मीडिया के जरिये फैली अफवाह ही दिख रही.

इसके बावजूद प्रशासन चौकन्ना है. लगातार इलाके पर नजर रखी जा रही है. इस बात की खुफिया इनपुट भी लगतार ली जा रही कि कहीं कोई गुट प्रदर्शन की तैयारी तो नहीं कर रहा. साथ ही साथ इलाके के लोगों से भी लगातार संपर्क बनाया जा रहा है. उनसे सहयोग करने की बात की जा रही है.

शाहीन बाग में रहने वाले लोगों से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की बात बस अफवाह है. हमें अपनी जान प्यारी है कोरोना के खतरे के बीच हम प्रदर्शन क्यों करेंगे. ये बस कुछ लोगों की खुराफात है.

यह भी पढ़ेंः

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हरियाणा, यूपी और दिल्ली के लिए एक पास हो, हफ्ते भर में बनाई जाए व्यवस्था

कोरोना का कहर: देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9304 नए मामले आए, मौत का आंकड़ा 6 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget