एक्सप्लोरर

संसद के विशेष सत्र को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, BJP का दावा- टूट गया इंडिया गठबंधन

BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि विदेश में प्रतिनिधिमंडल गया है उसमें सभी पार्टी के प्रतिनिधि हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सबको जानकारी दी गई हैं, लेकिन राजनीति के लिए इस तरीके के बयान आ रहे हैं.

Parliamentary Session over Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मांग की. हालांकि इन दलों में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं थी. आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग तो जरूर कर रही है लेकिन इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है. विपक्षी पार्टी की ओर से की गई इस मांग पर बीजेपी प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन तो पहले ही टूट चुका थी और अब हालात यह है कि विपक्षी पार्टियों के अंदर भी टूट साफ नजर आने लगी है.

विपक्ष की मांग पर भाजपा का पलटवार

विपक्षी दलों की ओर से की गई मांग पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का अस्तित्व पहले ही खत्म हो चुका था और अब तो यह हालत है कि इंडिया गठबंधन में जो राजनीतिक दल है उनके भीतर भी टूट है.

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “भारत सरकार ने विदेश में जो प्रतिनिधिमंडल भेजा है उसमें तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं. ऐसा नहीं है कि विपक्षी राजनीतिक दल को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कोई जानकारी नहीं है, सबको सारी जानकारियां दी गई है, लेकिन फिर भी यह राजनीति के लिए इस तरीके के बयान दे रहे हैं.”

वहीं, आम आदमी पार्टी की इस गठबंधन से दूरी पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “आम आदमी पार्टी आखिर कांग्रेस के साथ कैसे खड़ी नजर आएगी, क्योंकि अगले साल पंजाब में चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस वहां प्रतिद्वंदी है, यही हालत अन्य राज्यों में भी है.”

मॉनसून सत्र में हो सकती है ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में चर्चा

इस सबके बीच सरकार से जुड़े हुए सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल सरकार का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विशेष संसद का सत्र बुलाने का कोई इरादा नहीं है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ और अगले महीने वैसे भी संसद का मॉनसून सत्र प्रस्तावित है ऐसे में अगर किसी को ऑपरेशन सिंदूर पर कोई चर्चा करनी है तब की जा सकती है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget