एक्सप्लोरर

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 65 नए मामले, 5 की मौत; एक्टिव केस 4 हजार के पार

Covid-19 Active Cases in India: देश में कोविड-19 संक्रमण के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में 65 नए सक्रिय केस को मिलाकर देश में कुल संख्या 4026 हो गई है.

Covid-19 Latest Update in India: देश में कोरोना वायरस वायरस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों को कोविड-19 के 65 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,000 के पार हो गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार (3 जून) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,026 है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशभर में 5 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 1 जनवरी, 2025 से लेकर अब तक देश में कोविड-19 के कारण कुल 37 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

24 घंटे में देश में कोरोना से 5 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से केरल में 1, महाराष्ट्र में 2 के अलावा तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 1-1 समेत कुल 5 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

देश में कोरोना से मरने वाले 5 मरीजों में 4 महिलाएं

केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले शख्स की उम्र 80 साल थी. बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ गंभीर निमोनिया, ARDS, DM, HTN और CAD की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे. वहीं, महाराष्ट्र में 70 और 73 साल की दो महिलाओं की कोविड के कारण मौत हो गई. इनमें से एक महिला DM और दूसरी महिला DM के साथ HTN की समस्या से पीड़ित थी.

इसी कड़ी में एक 69 साल की महिला की तमिलनाडु में मौत हो गई. कोरोना संक्रमण के अलावा महिला टाइप-2 डायबिटीज मेलिटस और पार्किंसन की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, जबकि पश्चिम बंगाल में एक 43 साल की महिला की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई. कोरोना संक्रमण के अलावा महिला एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी की समस्या से पीड़ित थी.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: ब्रिक्स में भारत की बढ़ती साख, इथियोपिया, मलेशिया और वियतनाम के साथ रणनीतिक संबंधों का नया अध्याय
Xप्लेन: ब्रिक्स में भारत की बढ़ती साख, इथियोपिया, मलेशिया और वियतनाम के साथ रणनीतिक संबंधों का नया अध्याय
BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से होगी बड़ी मीटिंग
LIVE: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से होगी बड़ी मीटिंग
शी जिनपिंग ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर किसने किया रिसीव?
शी जिनपिंग ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर किसने किया रिसीव?
भारत पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS में आज कब क्या होगा, जानें सब
भारत पहुंचे शी जिनपिंग, BRICS में आज कब क्या होगा, जानें सब

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- 'इंस्टाग्राम पर मेरी...'
CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- 'इंस्टाग्राम पर मेरी...'
'अब सुसाइड करना पड़ेगा', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी का भावुक वीडियो
'अब सुसाइड करना पड़ेगा', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी का भावुक वीडियो
शी जिनपिंग ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर किसने किया रिसीव?
शी जिनपिंग ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर किसने किया रिसीव?
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
हमारे मिलिट्री बेस पर हुए हमले में चीन का हाथ! BRICS के बीच अमेरिका का बड़ा आरोप
हमारे मिलिट्री बेस पर हुए हमले में चीन का हाथ! BRICS के बीच अमेरिका का बड़ा आरोप
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी
रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी
Squeaky Door: दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
Embed widget