एक्सप्लोरर

शासकों को हर दिन देखना चाहिए कि क्या उनके लिए फैसले अच्छे हैं, उनमें दुर्गुण तो नहीं: CJI NV Ramana

CJI NV Ramana: एन वी रमना ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के 40वें दीक्षांत समारोह में यह बात कही.

देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने कहा कि शासकों को इस बात का आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि क्या उनके लिए गए फैसले अच्छे हैं. उन्हें यह भी जांचना चाहिए कि उनमें कोई दुर्गुण तो नहीं है. एन वी रमना ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के 40वें दीक्षांत समारोह में यह बात कही.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'लोकतंत्र में सभी शासकों को अपना नियमित काम शुरू करने से पहले खुद का आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या उनमें कोई बुराइयां हैं. इस समय सिर्फ प्रशासन देने की जरूरत है और यह लोगों की जरूरतों के मुताबिक होना चाहिए. यहां कई बुद्धिमान लोग हैं, जो देश में और दुनियाभर में जो गतिविधियां हो रही हैं, उसे देख रहे हैं.'

चीफ जस्टिस ने कहा, कोरोना वायरस महामारी ने हमारी सोसाइटी में कमजोरियों की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है. इससे असमानता भी बढ़ी है. चीफ जस्टिस ने आगे कहा, आपात स्थिति के दौरान सेवा का लोकाचार और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है. ध्यान दीजिए कि पिछले दो सालों में पूरी दुनिया में क्या हुआ है. दुनिया में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं. ऐसे समय में निःस्वार्थ सेवा समय की मांग है. चीफ जस्टिस ने कोविड के समय इंस्टिट्यूट के छात्रों द्वारा की गई मदद की सराहना की.  वसुधैव कुटुंबकम की जरूरत पर जोर देते हुए सीजेआई ने कहा कि यह अवधारणा भारत के लोकाचार में समाई हुई है. 

सीजेआई ने इस दौरान श्री सत्य साईं बाबा को भी नमन किया.साल 1981 में इस इंस्टिट्यूट की स्थापना सत्य साईं बाबा ने की थी. मंगलवार को सत्य साईं बाबा की 96वीं जयंती है.  शिक्षा के जरिए नैतिक मूल्यों को विकसित करने की जरूरत पर जोर देते हुए, चीफ जस्टिस ने आधुनिक शिक्षा की आलोचना करते हुए कहा कि यह केवल "उपयोगितावादी कार्य" करता है.

ये भी पढ़ें

अमरिंदर सिंह पर तंज, अरविंद केजरीवाल पर हमला, नवजोत सिद्धू बोले- दिल्ली के CM किसानों को कौन सी सब्सिडी दे रहे हैं

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget