एक्सप्लोरर

Protest in UP: अलीगढ़ के टप्पल में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने जलाई जट्टारी चौकी समेत कई बसें

Protest Against Agnipath Scheme: जट्टारी चौकी से शाम तक धुआं निकलता रहा चौकी के लोग आग बुझाते दिखाई दिए. 5 से 6 दो पहिया वाहन और चौकी के खड़ी एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था.

Protest against Agnipath Scheme: केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार को सेना में बहाली के लिए 'अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) की घोषणा की थी जिसके बाद देश के कई राज्यों में इसका जमकर विरोध (Protest) हो रहा है. इस योजना की बहाली के खिलाफ उत्तर प्रदेश (UP) में सबसे ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है. आज भी प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखने को मिला. जनपद अलीगढ़ स्थित थाना टप्पल ,जट्टारी चौकी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. पूरा घटनाक्रम दोपहर का बताया जा रहा है जब बड़ी संख्या में गुस्साए लोग टप्पल गांव और जट्टारी पहुंचे और केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का विरोध किया.

जट्टारी चौकी के अंदर मौजूद कमरे से शाम तक धुआं निकलता रहा जिसे चौकी के लोग बुझाते दिखाई दिए. 5 से 6 दो पहिया वाहन और चौकी के खड़ी एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. इलाके में भारी पुलिस मौजूद है जो शांति कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है. ADG आगरा, राजीव किशन के अनुसार उन्हें ऐसे जानकारी मिल रही है कि छात्रों के साथ उपद्रवी भी मौजूद रहे." कितने लोगों को नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नही है. जिसने भी ये किया है उन्हे छोड़ा नहीं जाएगा, सख्त कारवाई होगी. हमारे पास वीडियो आ रहे हैं, जांच की जा रही है. कई वाहनों को नुकसान हुआ है, बाकी हम जांच कर रहे हैं."

500 प्रदर्शकारियों ने 6-7 बसों को लगाई आग
अलीगढ़ जिले के टप्पल गांव की मुख्य सड़क पर करीब 6 से 7 बसें देखी जा सकती हैं. कई पब्लिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है , आग से ख़ाक हो चुकी ऐसी बसों के ड्राइवर, कंडक्टर से एबीपी न्यूज ने बात की. ड्राइवर डोरी लाल की बस पूरी तरह खाक हो गई है , वो बताते हैं कि करीब 500 से ज्यादा लोग दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक इस इलाके में पहुंचे थे जिन्होंने गुस्से में इन बसों को रुकवाया और आग के हवाले कर दिया. कुछ लोग डंडे मार रहे थे बसों के शीशों पर तो कुछ पत्थर से बस को नुकसान पहुंचा रहे थे. 

अग्निपथ योजना के खिलाफ सरकार को संदेश
चश्मदीदों के अनुसार बसों को आग के हवाले कर, रोष व्यक्त करने वाले प्रदर्शनकारी लगातार अग्निपथ योजना के विरुद्ध नारे लगा रहे थे और ये कह रहे थे कि सरकार ने उनके साथ गलत किया है इसलिए वो सरकार की प्रॉपर्टी को जला कर संदेश देना चाहते हैं. मौके पर मौजूद एक बस ड्राइवर बताते हैं कि उन्होंने सामने से आ रही भारी भीड़ को देखते हुए अपनी बस एक दीवार के पीछे छुपा दी लेकिन उपद्रवी वहां भी पहुंच गए और बस में तोड़ फोड़ कर दी.

यात्रियों को असुविधा : पैदल चल रहे हैं यात्री
टप्पल गांव से अलीगढ़ (Tupple to Aligarh) की तरह जाने वाले रास्ते पर अब कोई बस (Passenger Bus) नहीं चल रही है. जाहिर है कि बसों के ड्राइवर और यात्री (Driver and Passengers of Bus) इस रास्ते पर चलने में महफूज महसूस नही कर रहे हैं और रास्ते को डायवर्ट (Divert) कर रहे हैं. लिहाजा इस रास्ते पर अब कई सारे लोग अपने सामान को ढोते हुए इधर से उधर भटकते नजर आ रहे हैं. बच्चे , बुज़ुर्ग इन रास्तों पर पैदल चलते या हर गाड़ी से लिफ्ट (Lift) मांगते देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget