एक्सप्लोरर

52 किलो सोना, 100 करोड़ का हेरफेर, ED ने दर्ज किया MP के धनकुबेर पूर्व कांस्टेबल के खिलाफ केस

IT Raid: भोपाल में पिछले तीन दिनों में तीन बड़े छापे मारे गए जिनमें से सबसे बड़ी छापेमारी रिटायर्ड RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर हुई. छापेमारी में 40 करोड़ से ज्यादा की चांदी मिली है.

Saurabh Sharma Case: मध्य प्रदेश में आरटीओ विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, लोकायुक्त के छापे के बाद अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ( ईडी ) ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौड़ के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है. बता दें कि लोकायुक्त के छापे के दौरान 52 किलो सोने की बिस्किट कार से मिले थे. तब से डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) सोने के बिस्कुट का सोर्स तलाशने में जुटी है. जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा के दुबई से लौटने का इंतजार कर रहीं हैं. उसके वहां से लौटने के बाद सौरभ और उसके परिवार से पूछताछ की जाएगी. 

इनकम टैक्स विभाग को मिला अहम सुराग

वहीं इसी मामले की जांच में जुटी पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं. बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा के अरेरा E-7 में बने दफ्तर पर दबिश देकर टीम ने कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. बताया गया है कि  दफ्तर के सामने घरों के CCTV चेक करने जब टीम पहुंची तो पता चला कि वह कार जिसमें सोना मिला, वह यहां से निकली थी. इसके अलावा आयकर विभाग के हाथ सौरभ शर्मा की डायरी लगने की भी चर्चा है. इस डायरी में सालभर में 100 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन की बात लिखी है. जांच टीम को यूपी के 52 जिलों के RTO के नाम-नंबर भी इस डायरी में मिले हैं. 

अब तक 40 करोड़ से ज्यादा की चांदी मिली

भोपाल में पिछले तीन दिनों में तीन बड़े छापे मारे गए जिनमें से सबसे बड़ी छापेमारी रिटायर्ड RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर हुई. छापेमारी में सौरभ शर्मा के घर से ढाई करोड़ रुपये नकद और 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की चांदी बरामद हुई. इसके अलावा त्रिशुल कंस्ट्रक्शन और क्वॉलिटी कंस्ट्रक्शन के ठिकानों से 3 करोड़ रुपये की नकदी मिली. ऐसे में पुलिस मामले की हर तरफ से जांच में जुटी हुई है.

क्या है सौरभ शर्मा के इस काले धन के पीछे का सच?

सौरभ शर्मा का नाम अब चर्चा का विषय बन गया है. ग्वालियर के रहने वाले सौरभ शर्मा को परिवहन विभाग में कांस्टेबल की नौकरी उनके पिता के निधन के बाद अनुकंपा में मिली थी. 12 साल की सेवा के बाद उन्होंने VRS लिया और रियल एस्टेट और बाकी कामों से जुड़ गया. सौरभ के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड में एक अंडरग्राउंड लॉकर का पता चला जिसमें चांदी और जरूरी दस्तावेज मिले. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget