एक्सप्लोरर

RSS-BJP News: क्या RSS-BJP में सब कुछ ठीक नहीं? संघ ने पहली बार कबूली 'टेंशन' की बात

RSS on BJP Tensions: आरएसएस और बीजेपी का नाता काफी ज्यादा पुराना हैं. दोनों की विचारधारा लगभग एक समान ही है. इसके बाद भी बीजेपी-आरएसएस में टकराव देखने को मिला.

RSS-BJP Tensions: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. लोकसभा चुनाव के समय से ही राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर हैं. अब खुद आरएसएस इसकी पुष्टि करते हुए नजर आया है. संघ ने सोमवार (2 सितंबर) को माना कि बीजेपी और उसके बीच कुछ समस्याएं हैं, लेकिन उसने उन्हें 'पारिवारिक मामला' बताया. साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि विवाद की जो भी वजहें हैं, उन्हें बैठकर सुलझा लिया जाएगा. 

केरल में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर से बीजेपी और संघ के बीच समन्वय की कमी के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, "आरएसएस के 100 साल पूरे हो रहे हैं. यह एक लंबी यात्रा है. लंबी यात्रा में कार्यात्मक मामले सामने आते हैं. हमारे पास उन कार्यात्मक मुद्दों को दूर करने के लिए एक मैकेनिज्म है. हमारी औपचारिक और अनौपचारिक मुलाकातें चलती रहती हैं. आप 100 साल का इतिहास देख लीजिए, यही इन सभी सवालों का जवाब है."

'पारिवारिक मामला है, सुलझा लिया जाएगा'- संघ

सुनील आंबेकर केरल के पलक्कड़ में तीन दिनों तक चले अखिल भारतीय समन्वय बैठक के आखिरी दिन मीडिया को संबोधित कर रहे थे. आंबेकर ने इस बात का भी संकेत दिया कि बैठक में समन्वय के मुद्दों और हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान के बाद आरएसएस कैडर के उत्साह में हुई कमी को लेकर भी चर्चा की गई. जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि बीजेपी अब 'आत्मनिर्भर' हो चुकी है और उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है. 

जेपी नड्डा के बयान को लेकर काफी ज्यादा घमासान मच गया था. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आंबेकर ने कहा, "अन्य मुद्दों को भी सुलझा लिया जाएगा. ये पारिवारिक मामला है. तीन दिवसीय बैठक हुई है और सभी ने भाग लिया है. सब कुछ ठीक चल रहा है." आरएसएस-बीजेपी मतभेद पर सवाल उठाते हुए आंबेकर ने एक बार भी दोनों संगठनों के बीच कथित समन्वय की कमी से इनकार नहीं किया. यह पहली बार है कि संघ ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि दोनों संगठनों के बीच कुछ खटपट है.

क्या बीजेपी को मिल रहे संघ प्रचारक? आंबेकर ने दिया जवाब

आरएसएस नेता ने कहा कि जहां तक लक्ष्यों का सवाल है, बीजेपी और आरएसएस दोनों का टारगेट एक ही है. उन्होंने कहा, "लंबी यात्राओं में एक बात हमेशा सुनिश्चित होती है, आरएसएस का अर्थ है राष्ट्र सर्वोपरी. हर एक स्वयंसेवक मानता है कि राष्ट्र सनातन है, शाश्वत है. भविष्य में इसके बढ़ने की संभावना है. इसलिए, हम सभी देश की सेवा के लिए समर्पित हैं. यह आरएसएस का मूल आधार है और बाकी चीजें महज कार्यात्मक मुद्दे हैं. हर संगठन इस पर विश्वास करता है और इसका अभ्यास करता है."

यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी को संगठन स्तर पर पर्याप्त आरएसएस प्रचारक नहीं मिल रहे हैं? इस पर आंबेकर ने कहा, "बीजेपी में बहुत सारे आरएसएस स्वयंसेवक और प्रचारक हैं. यहां तक ​​कि अब भी, तो यह मुद्दा कैसे उठता है? किसी प्रचारक को कैसे और कहां रखना है, यह आरएसएस तय करता है. उसके लिए बहुत सारे मानदंड हैं. यह एक अच्छी तरह से प्रचलित प्रणाली है. कोई समस्या नहीं है."

यह भी पढ़ें: 'सरकारों पर निर्भरता करें कम, हिंदुओं से इतर अन्य लोगों से भी रखें संपर्क', RSS चीफ मोहन भागवत की नसीहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget