एक्सप्लोरर

अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन का अधिग्रहण करें: आरएसएस

मनमोहन वैद्य ने कहा कि जैसे सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था.सरकार को राम मंदिर के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण करना चाहिए.

नई दिल्ली: अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण की आरएसएस ने पैरवी की. आरएसएस ने बुधवार को कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर कानून बनाना चाहिए ठीक उसी तरह जैसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केंद्र से 1994 में सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के सुप्रीम कोर्ट में किये गए वादों को पूरा करने का अनुरोध किया. संघ ने कहा कि तत्कालीन सरकार इस बात पर सहमत हो गयी थी कि यदि बाबरी मस्जिद बनने से पहले वहां मंदिर होने के साक्ष्य पाये गये तो वह हिन्दू समुदाय का साथ देगी.

संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा हिंदू और मुस्लिम समुदाय तक ही सीमित नहीं है. भायंदर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में संगठन की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक का शुभारंभ करने के बाद वैद्य ने मीडिया को संबोधित किया. एक सवाल के जवाब में वैद्य ने कहा, ‘‘राम मंदिर आत्मसम्मान और गौरव का विषय है. जैसे कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था.सरकार को राम मंदिर के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण करना चाहिए और इसे निर्माण के लिए सौंप देना चाहिए. सरकार को इसके लिए कानून बनाना चाहिए.’’

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि अगले साल जनवरी से उचित पीठ राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी. इसके बाद विवादित स्थल पर मंदिर के जल्द निर्माण के लिए कानून बनाने को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और आरएसएस के भीतर से मांग उठने लगी है.

कांग्रेस कह चुकी है कि सभी पक्षों को न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए. वैद्य ने कहा, ‘‘न्यायालय ने कहा था कि नमाज के लिए मस्जिद जरूरी नहीं है और सड़कों पर भी नमाज अदा की जा सकती है. इसके अलावा जबरन अधिग्रहित जमीन पर नमाज अदा नहीं की जा सकती. न्यायालय ने यह भी कहा है कि यह (जमीन का अधिग्रहण) धार्मिक कृत्य नहीं है.’’

वैद्य ने दावा किया कि 1994 में कांग्रेस के शासन के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि अगर सबूत मिलता है कि मंदिर को ढहाकर मस्जिद का निर्माण हुआ था तो सरकार हिंदू समुदाय की भावनाओं के साथ है. वैद्य ने कहा, ‘‘अब हमारे पास सबूत हैं. साथ ही मुद्दा बिना फैसले के अदालत में काफी समय से लंबित है. अब मुद्दा बस जमीन अधिग्रहण करने और मंदिर निर्माण के लिए इसे सौंपने का है.’’

आरएसएस नेता ने कहा कि मुद्दा हिंदुओं और मुसलमानों या मंदिर और मस्जिद तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश के गौरव को बहाल करने का है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को अब 1994 में किये गए वादों को पूरा करना चाहिए.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर वैद्य ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसे इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश को पटेल की उपलब्धि पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को हर चीज की आलोचना करने की आदत है लेकिन वे साबित कुछ नहीं कर पाते. यह राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा है। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की एकता में बड़ी भूमिका निभाई थी इसलिए उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget