एक्सप्लोरर

'दुनिया धर्म से चलती है, लॉजिक से नहीं', इंदौर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को इंदौर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में संघर्ष इसलिए है, क्योंकि सभी के मन में अहम है, जिसमें केवल यह सोच है कि मैं ही आगे बढूं और दूसरा कोई नहीं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार (14 सितंबर, 2025) को इंदौर में मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल की लिखित पुस्तक 'नर्मदा परिक्रमा' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे. 

इंदौर में सभा को सम्बोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा, 'हमारा देश दुनिया में कहीं भी किसी से पीछे नहीं है. हमारे देश में तर्क भी है और श्रद्धा भी है. दुनिया श्रद्धा और विश्वास के आधार पर चलती है. आज दुनिया में संघर्ष इसलिए है, क्योंकि सभी के मन में अहम है, जिसमें केवल यह सोच है कि मैं ही आगे बढूं और दूसरा कोई आगे ना बढे, इसलिए सभी आपस में भिड़े हुए हैं.'

भारत के अंदर काल्पनिक नहीं, मजबूत आस्था

संघ प्रमुख ने आगे कहा, 'हमें हमारे पूर्वजों ने सर्वत्र देखने समझने की जो शक्ति दी है, यह भाव हमें आगे लेकर चलना है, क्योंकि यह हमारी विरासत है. हमारे यहां जो आस्था है, वह एक मजबूत आस्था है. यह कोई काल्पनिक आस्था नहीं है, जो आपने कहीं सुनी हो. यह प्रत्यक्ष अनुभूति पर आधारित आस्था है, और वह प्रत्यक्ष अनुभूति किसी भी व्यक्ति की ओर से प्राप्त की जा सकती है जो प्रयास करता है.' 

उन्होंने आगे कहा, 'हम वैज्ञानिकों के बारे में सुनते हैं, हम सुनते हैं कि हमारे पास एक वैज्ञानिक मन और दृष्टिकोण होना चाहिए. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्या अर्थ है? इसके लिए प्रत्यक्ष प्रमाण की आवश्यकता होती है, लेकिन आज जो लोग खुद को वैज्ञानिक कहते हैं, उनके पास भी प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं हैं. भारत में हमारी जो आस्था है, उस आस्था के लिए प्रत्यक्ष प्रमाण हैं.' 

'दुनिया धर्म से चलती है, किसी लॉजिक से नहीं'

मोहन भागवत ने कहा, 'यदि आप उस प्रमाण को प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसे प्रयासों और प्रयोगों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं. आस्था और विश्वास की भावनाओं को यहां मूर्त रूप दिया गया है, जिन्हें भवानी और शंकर कहा जाता है. यह आस्था किस आस्था से आई है? मनुष्य केवल वही मानता है, जो वह देख सकता है. जो दिखाई नहीं देता, उसका अस्तित्व नहीं है, यह मानव स्वभाव है.'

संघ प्रमुख ने कहा, 'हमने पूर्व में विश्व का नेतृत्व किया था, लेकिन हमने किसी को दबाया नहीं. आज परिवार टूट रहा है, माता-पिता को घर से निकाला जा रहा है. समाज में ऐसी विकृति आ गई है, जिससे हमें बचना होगा. अपनापन हमें जोड़ता है, लेकिन आज अपनापन नहीं है. हमें धर्म के आधार पर ही आगे बढ़ना होगा, क्योंकि धर्म किसी को दर्द नहीं देता, यह सभी को जोड़कर चलता है. दुनिया धर्म से चलती है, किसी लॉजिक से नहीं. हमें ज्ञान और कर्म दोनों चाहिए.

ये भी पढ़ें:- चार्ली किर्क हत्या मामले में नया खुलासा, टायलर रॉबिन्सन के 'डिस्कॉर्ड चैट' में छिपी है मर्डर मिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget