एक्सप्लोरर

'भारत को मिलना चाहिए कैलाश मानसरोवर और PoK', जम्मू में बोले RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार

जम्मू पहुंचे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान और चीन को निशाने पर लिया. यहां उन्होंने कैलाश मानसरोवर और पीओके का मुद्दा उठाया और कहा कि दोनों भारत को मिलने चाहिए.

Indresh Kumar In Jammu: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और नेता इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) शनिवार को जम्मू पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) से मुलाकात की और जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बात की. मनोज सिन्हा से मुलाकात करने के बाद इंद्रेश कुमार ने प्रेस वार्ता भी की. उन्होंने कैलाश मानसरोवर का मुद्दा भी उठाया.

'चीन ने कोविड नाम का वायरस बनाया'

आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) भारत का है और उसे भारत का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत में मुख्य तौर पर यही धारणा है. इंद्रेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि चीन ने कोविड (Covid) नाम का वायरस बनाया और 8,00,000 लाख लोगों की जान ले ली. वहीं इस दौरान भारत रक्षक के रूप में सामने आया. इंद्रेश कुमार ने कहा कि चीन के लिए भारत सबसे बड़ी चुनौती है.

इंद्रेश कुमार के निशाने पर पाक

आरएसएस प्रचारक ने चीन के साथ-साथ पाकिस्तान (Pakistan) को भी निशाने पर लिया. इंद्रेश कुमार ने कहा कि पिछले 75 सालों में पाकिस्तान में एक ऐसा सप्ताह नहीं रहा, जो शांति से गुजरा हो. इंद्रेश कुमार ने इस दौरान जनता से पीओके और कैलाश मानसरोवर को लेकर प्रार्थना करने का आह्वान भी किया. उन्होंने कहा, "मैं आम जनता से अपील करता हूं कि वह रोजाना यह प्रार्थना करें कि पीओके और कैलाश मानसरोवर भारत में मिले.

घाटी के नेताओं पर बरसे इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) का मुद्दा भी उठाया और घाटी के नेताओं पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास पर कश्मीरी नेता कोई बयान नहीं देते. कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग यह लोग कोई बयान नहीं देते.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म लगातार जारी है. यह अत्याचार केवल हिंदू और सिखों पर नहीं, बल्कि दूसरे धर्मों के लोगों पर भी हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो इस्लाम के माइनॉरिटी ग्रुप्स हैं उन पर भी पाकिस्तान में लगातार जुल्म हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Himachal Congress Manifesto: एक लाख रोजगार, पेंशन योजना की बहाली और अंग्रेजी स्कूल... हिमाचल में कांग्रेस मेनिफेस्टो की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget