एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: बीजेपी को अहंकारी बताने के बाद आया इंद्रेश कुमार का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

RSS Indresh Kumar Reaction: आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ बयान देने के बाद अब सफाई दी है. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर भी टिप्पणी की.

RSS Indresh Kumar Reaction: आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने बुधवार (14 जून) को बीजेपी को अहंकारी बताते हुए जमकर निशाना साधा था. इस बीच एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान इंद्रेश कुमार बुधवार की रात को ही सफाई दी है. उन्होंने कहा, "देश तेज गति से दिन प्रतिदिन आगे जा रहा है. इस समय का सच ये है कि जिन्होंने राम का विरोध किया वो सत्त से बाहर हैं... जिन्होंने राम की भक्ति की वो सत्ता में हैं."

अहंकार शब्द को लेकर क्या बोले इंद्रेश कुमार?

जब इंद्रेश कुमार से यह पूछ गया कि उन्होंने अहंकार शब्द का इस्तेमाल किसके लिए किया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने कहा था कि 4 तारीख को नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं होंगे ये लिखकर देता हूं. इसी प्रकार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लिखकर देता हूं कि इतनी सीटें आएगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. इसे क्या कहना चाहिए. लोग समझ सकते हैं कि इसे कौन सी संज्ञा देनी चाहिए. जो सत्य है उसे मैंने अल्टीमेट बता दिया है. जिन्होंने राम का विरोध किया वो सत्ता से बाहर हैं और जो रामभक्त हैं वह सत्ता में हैं."

'नरेंद्र मोदी की सरकार तेज गति से चल पड़ी

इंद्रेश कुमार ने आगे कहा, "एनडीए के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी की सरकार तेज गति से चल पड़ी है. मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे देश के विकास के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलें. इस समय देश के अंदर बीजेपी-एनडीए के रूप में सरकार बन गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सरकार का नेतृत्व करते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं. जो सत्य है उसे मैंने अल्टीमेट बता दिया है."

बीजेपी और आरएसएस को लेकर लगाई जा रही अटकलें

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर बयान दिया था. उसके बाद बुधवार को इंद्रेश कुमार की टिप्पणी के बाद राजनीतिक गिलयारों में यह अटकलें लगाई जाने लगी कि बीजेपी और आरएसएस के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. हालांकि सूत्रों के अनुसार आरएसएस की ओर से ये साफ किया गया कि आरएसएस बीजेपी और पीएम मोदी से नाराज नहीं है. आरएसएस की ओर से कहा गया कि मोहन भागवत ने पहले भी कई बार मणिपुर को लेकर बयान दिया है. 

ये भी पढ़ें : अरुंधति रॉय और शेख शौकत हुसैन पर UAPA के तहत केस चलाने की LG ने दी मंजूरी, जानें किन आरोपों पर हुआ एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget