एक्सप्लोरर

आज से RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, मोदी सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा

खास बात ये है कि आरएसएस की समन्वय बैठक में मोदी सरकार, बीजेपी सहित सभी संगठनों के काम काज की समीक्षा की जाएगी. यूपी सहित 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनेगी.

नागपुर: आज से नागपुर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का बड़ा मंथन शुरू होने जा रहा है. अखिल भारतीय समन्वय बैठक नागपुर में बीजेपी सहित सभी संगठनों के प्रमुख/संगठन मंत्री शामिल होंगे. आरएसएस से जुड़े सभी संगठनों के सेक्रेटरी भी बैठक में शामिल होंगे. विश्व हिंदू परिषद और कुछ अन्य आनुषांगिक संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधि शिरकत करेंगे.

खास बात ये है कि इस सम्मेलन में मोदी सरकार, बीजेपी सहित सभी संगठनों के काम काज की समीक्षा की जाएगी. साथ ही सरकार के साथ आरएसएस की ऑल इंडिया कॉर्डिनेशन बैठक भी होगी. उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर रणनीति बनेगी. 

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख (मीडिया/प्रचार शाखा प्रमुख) सुनील अंबेकर ने बताया कि संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों की यह समन्वय बैठक वर्तमान कोरोना वायरस महामारी के चलते छोटी और अनौपचारिक बैठक होगी. उन्होंने कहा, 'हर साल सितंबर में एक विशाल बैठक होती है. लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले साल छोटी बैठक हुई और इस साल भी नागपुर में छोटी बैठक ही होगी.'

अंबेकर ने बताया कि आरएसएस के अखिल भारतीय पदाधिकारी, विहिप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और विद्या भारती समेत विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार आने पर 2022 की शुरुआत में पूर्ण समन्वय बैठक होगी.

ये भी पढ़ें-
Bihar Politics: जगदानंद सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, कहा- ये लोग दूसरों की करते हैं पिटाई

राज की बात: अफगान मामले पर आरएसएस और भारत सरकार में मतभेद नहीं, सोच समझ कर उठा रहे कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget