एक्सप्लोरर

गौहत्या, मुस्लिम आबादी, असुरक्षा...जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात में क्या कुछ बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat: भागवत ने कहा कि देश के मुसलमान अपने को किसी भी नाम से पुकार सकते हैं क्योंकि सभी लोग भारत के समान नागरिक हैं.

Muslim Intellectuals On Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) की मुस्लिम बुद्धिजीवियों (Muslim Intellectuals) के साथ मुलाकात के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं. इस मीटिंग में पांच सदस्यीय मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देश में मुस्लिम समुदाय से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर मोहन भागवत से बातचीत की.

इस पूरी मीटिंग को लेकर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी (SY Qureshi) ने कहा कि भागवत के साथ उनकी मीटिंग का मुख्य एजेंडा देश के मुसलमानों में फैले असुरक्षा के भाव से जुड़ा था. उन्होंने कहा हमारी पूरी मीटिंग इसी विषय के ईद-गिर्द रही. संघ प्रमुख से साथ हुई मुस्लिम बुद्धिजीवियों की मीटिंग को लेकर एसवाई कुरैशी और नजीब जंग ने वायर को दिए एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए. 

देश में बिगड़े हालात को लेकर की मीटिंग

मोहन भागवत के साथ हुई पांच मुस्लिम बुद्धिजीवियों में से एक दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग (Former LG Delhi Najeeb Jung) ने 'वायर' को दिए इंटव्यू में कहा कि उनकी कोविड से पहले 2019 में मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी. उस दौरान वह बहुत ही खुले मन के साथ मिले. उन्होंने कहा था कि वह जल्दी ही उनसे फिर मुलाकात करेंगे. दुर्भाग्य से कोरोना के चलते ये मुलाकात हो नहीं पाई. फिर उसके बाद इस साल नूपुर शर्मा के बयान के बाद जिस तरह से देश का माहौल बना और उसके बाद कर्नाटक की घटना हम लोगों ने उनसे मिलने का फैसला किया. 

भारतीय मुसलमानों के साथ व्यवहार पर जताई चिंता

इस मीटिंग में शामिल पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि देश के मुसलमानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, हमने उस पर चिंता जाहिर करते हुए उनके सामने कई मुद्दों को उठाया. उन्होंने बड़ी ही गंभीरता से हमारी बात को सुना. दरअसल, हमारी चर्चा का मुख्य उद्देश्य देश में घटित हुई कई घटनाओं के कारण भारतीय मुसलमानों में असुरक्षा को लेकर पैदा हुआ भाव था. कुरैशी ने कहा कि हमने मोहन भागवत के सामने इस पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए बताया कि भारतीय मुसलमानों के साथ उस प्रकार का व्यवहार नहीं किया जा रहा है जैसा कि देश के हर नागरिक के साथ होना चाहिए. 

संघ प्रमुख ने भारतीय मुसलमान कहने पर जताई सहमति

मोहन भागवत के उस बयान को जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों को हिंदू होने का दावा किया था, उसके जवाब नजीब जंग ने कहा कि उनके अनुसार इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हैं. मोहन भागवत ने हमें वैदिक धर्म का उदाहरण देते हुए बताया कि उसमें सभी लोग शामिल है.

भागवत ने कहा कि भारतीय मुसलमान खुद को किसी भी नाम से पुकार सकते हैं, लेकिन सभी लोग भारत के समान नागरिक हैं. हालांकि, हमने उनके सामने हिंदू भारतीय कहे जाने पर आपत्ति जताई. इस पर मोहन भागवत ने कहा कि आप अपने आप को भारतीय मुस्लिम कह कर पुकार सकते हैं.  

बढ़ती मुस्लिम आबादी का डर

एसवाई कुरैशी ने संघ प्रमुख से मुलाकात के दौरान उनके उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर एक बयान दिया था. कुरैशी ने कहा उन्होंने भागवात को मुस्लिम आबादी पर लिखी उनकी एक किताब भेंट स्वरूप देते हुए कहा कि आप इसे जरूर पढ़ें. उन्होंने कहा कि यह सच है कि मुस्लिम समुदाय में जन्म दर सबसे अधिक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुसलमान जल्द ही हिंदू आबादी को ओवरटेक कर लेंगे. मुस्लिम आबादी (Muslim Population) को लेकर हमारे खिलाफ एक प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, जो बिल्कुल ही गलत है. 

संघ प्रमुख ने गाय का मुद्दा उठाया

नजीब जंग ने कहा कि केवल हमने ही उनके सामने मुसलमानों से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए, बल्कि मोहन भागवत ने भी अपनी बात हमारे सामने रखी. उन्होंने बताया कि भागवत ने उनके सामने गाय का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि आप लोग गाय को मारते हैं, जबकि हिंदू समुदाय में गाय की पूजा की जाती है. नजीब जंग ने कहा कि उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन मुसलमानों से गौहत्या और बीफ खाने पर रोक लगाने की मांग की. जंग ने कहा कि इसमें किसी मुसलमान को कोई आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए और 90 प्रतिशत मुसलमान इस बात से सहमत होंगे. 

इसे भी पढ़ेंः-

RSS प्रमुख मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' कहने वाले मुस्लिम धर्मगुरु के बारे में जानिए सब कुछ

NIA की छापेमारी और PFI नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद बुलाने पर केरल HC ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget