एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- ‘RSS नहीं बताएगा कि कैसे...’

RSS Chief Mohan Bhagwat: सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार जरूरी है और होना चाहिए, यह देशों के बीच संबंधों को भी बनाए रखता है. लेकिन यह किसी भी तरह के दबाव में नहीं होना चाहिए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को कहा कि संघ सरकार को यह नहीं बताएगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कैसे निपटा जाए और वह उसके (सरकार के) निर्णय का समर्थन करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मित्रता पर दबाव नहीं होना चाहिए.

उन्होंने तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए शुल्कों के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की.

अंतरराष्ट्रीय व्यापार देशों के बीच बनाए रखता है संबंध- भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय व्यापार आवश्यक है और होना ही चाहिए, क्योंकि यह देशों के बीच संबंधों को भी बनाए रखता है. लेकिन यह किसी भी तरह के दबाव में नहीं होना चाहिए; दोस्ती दबाव में नहीं पनप सकती है.’ उन्होंने कहा, 'दो देशों के बीच दोस्ती का रिश्ता पूरी तरह से मुक्त होना चाहिए और आपसी सहमति पर आधारित होना चाहिए. इसके अलावा, हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर होना चाहिए. साथ ही यह भी समझना चाहिए कि दुनिया परस्पर निर्भरता पर चलती है और उसी के अनुसार कार्य भी करने चाहिए.'

संघ प्रमुख ने कहा, 'हम सरकार को यह नहीं बताते कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कैसे निपटना है; उन्हें यह बेहतर तरीके से पता है कि उन्हें आखिर क्या करना है और हम पूरी तरह से उसका समर्थन करेंगे.'

US के अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ लागू होने के बाद आई भागवत की टिप्पणी

आरएसएस के सरसंघचालक की यह टिप्पणी ट्रंप की ओर से रूसी तेल की खरीद पर भारत पर पहले से लगाए 25 परसेंट टैरिफ के बाद अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के लागू होने के एक दिन बाद (28 अगस्त, 2025 को) आई है. इस तरह भारत पर अब अमेरिका से कुल 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है.

संघ प्रमुख ने भारतीयों से स्वदेशी वस्तुओं अपनाने की अपील

मोहन भागवत ने व्याख्यान माला के दूसरे दिन बुधवार (27 अगस्त, 2025) को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्वेच्छा से होना चाहिए, किसी दबाव में आकर नहीं होना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने भारत के सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget