एक्सप्लोरर

RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- 'देश की आजादी का श्रेय कोई भी संगठन विशेष नहीं ले सकता'

RSS Chief Mohan Bhagwat: आरएसएस को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे संगठन को समझने के लिए समय निकालते हैं, वे अक्सर कहते हैं कि वे इससे प्रभावित हैं और उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार (6 जून, 2025) को नागपुर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से भारत की आजादी की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए कोई भी सिंगल इकाई, विशेष श्रेय का दावा नहीं कर सकती, क्योंकि ये असंख्य व्यक्तियों और समूहों के कार्यों का परिणाम है.

आरएसएस प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि स्वतंत्रता आंदोलन 1857 के विद्रोह से शुरू हुआ, जिसने एक संघर्ष को जन्म दिया. इसके कारण ही भारत को आजादी मिली. उन्होंने कहा कि देश को आजादी कैसे मिली, इस बारे में चर्चा में अक्सर एक महत्वपूर्ण सच्चाई को नजरअंदाज कर दिया जाता है कि यह किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुआ. 1857 के बाद पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम की लपटें भड़क उठीं.

बिना नाम लिए विपक्ष पर साधा निशाना 
मोहन भागवत ने स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत व्यक्तियों और समूहों के योगदान का हवाला दिया और किसी का नाम लिए बिना इस धारणा को खारिज कर दिया कि कोई एक इकाई इस उपलब्धि का विशेष श्रेय ले सकती है.

मोहन भागवत ने बताया आरएसएस में सर्वोच्च पद पर कौन ? 
इस दौरान उन्होंने आरएसएस की भूमिका और दर्शन पर भी विस्तार से बात की और कहा कि जो लोग इसकी खूबियों और खामियों के बारे में बात करते हैं, वे शायद इससे परिचित न हों. जो लोग हमारे संगठन को समझने के लिए समय निकालते हैं, वे अक्सर कहते हैं कि वे इससे प्रभावित हैं और उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा कि आरएसएस को सामूहिक निर्णय लेने के लिए इसके समर्पित स्वयंसेवकों के बलिदान से ताकत मिलती है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह व्यक्तिगत प्रशंसा के बारे में नहीं है, बल्कि आरएसएस के सदस्यों की सामूहिक कार्रवाई महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि आरएसएस में सर्वोच्च पद सामान्य स्वयंसेवक का है.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले- 'जब भी चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं तो बीजेपी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget