एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में किसी ने सरकार नहीं बनाई तो राज्यपाल के पास हैं ये तीन विकल्प, जानें

महाराष्ट्र में जिस तरह के राजनीतिक हालात महाराष्ट्र में बने हुए हैं, वहां डायलॉग खुलने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं. शिवसेना अपने रुख पर और बीजेपी अपने रुख पर कायम है. शिवसेना ने अपने विधायकों को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रखा हुआ है ताकि किसी भी तरह की टूट-फूट की आशंकाओं को नकारा जा सके.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनने की सभी संभावनाएं धूमिल होती जा रही हैं. ऐसी सूरत में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है. राज्य में अब लगभग सभी मुख्य दलों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर ली है, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है. संविधान के जानकारों के मुताबिक, अगर राज्य में कल तक किसी ने सरकार नहीं बनाई तो राज्यपाल के पास तीन विकल्प होंगे.

पहला विकल्प-

राज्यपाल निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री चुने जाने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए रखें और नीतिगत फैसले छोड़कर बाकी प्रशासनिक फैसले लेने के लिए कहें.

दूसरा विकल्प-

राज्यपाल विधानसभा का सत्र बुलाएं. सदन में नेता सदन चुनने का निर्देश दें. ऐसा साल 1998 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो चुका है. तब कल्याण सिंह और तत्कालीन मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल के बीच वोटिंग के जरिए सदन का नेता और मुख्यमंत्री का चुनाव हुआ था और उसमें कल्याण सिंह विजयी रहे थे.

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

तीसरा विकल्प

राज्यपाल किसी भी दल के सरकार बनाने में असमर्थ रहने पर केंद्र को अपनी रिपोर्ट भेजें और उसके बाद विधानसभा को निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा करें. फिलहाल सरकार बनाने के लिए 9 नवंबर दोपहर 12:00 बजे तक का वक्त है. अगर तब तक किसी ने भी सरकार बनाने का दावा नहीं किया तो राज्यपाल इन तीन विकल्प में से एक विकल्प को चुन सकते हैं.

शिवसेना-बीजेपी अपने-अपने रुख पर कायम

महाराष्ट्र में जिस तरह के राजनीतिक हालात महाराष्ट्र में बने हुए हैं, वहां डायलॉग खुलने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं. शिवसेना अपने रुख पर और बीजेपी अपने रुख पर कायम है. शिवसेना ने अपने विधायकों को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रखा हुआ है ताकि किसी भी तरह की टूट-फूट की आशंकाओं को नकारा जा सके.

वहीं, कांग्रेस भी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाकर उन्हें राजस्थान की राजधानी जयपुर ले जाने की तैयारी कर रही है. इस बीच बीजेपी और शिवसेना के बीच बैक डोर बातचीत चल रही है, लेकिन उसका कोई भी हल निकलता नहीं नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: शिवसेना के विधायक होटल में जमे, सरकार नहीं बनी तो लग जाएगा राष्ट्रपति शासन दिल्ली: आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, पुलिस अधिकारियों पर हमले के दो नए वीडियो सामने आए पाकिस्तानी पैंतरे के बाद भारत ने किया साफ, करतारपुर गलियारे के लिए बनी रहेगी पासपोर्ट की अनिवार्यता Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में दी शिकस्त
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget