एक्सप्लोरर

'नया भारत कर रहा कमाल,' रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी, सरकारी कर्मचारी की जिम्मेदारियां भी बताईं

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (26 सितंबर) को रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. इस कार्यक्रम में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया.

Rozgar Mela Appontment Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार (26 सितंबर) को नौवें रोजगार मेला के तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया. 

उन्होंने कहा, "आज हमारा देश ऐतिहासिक फैसले ले रहा है और नया भारत कमाल कर रहा है. आने वाले दिनों में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका ज्यादा होने वाली है. पिछले 9 सालों में सरकार ने मिशन मोड में नीति को लागू किया है. सरकार के हर स्तर पर स्कीम को देखा जा सकता है. केन्द्र सरकार की नीति को जमीन पर उतारने का काम सरकारी कर्मचारी का है." 

46 जगहों पर आयोजित हुआ मेला

बता दें कि ये रोजगार मेला देश की 46 जगहों पर आयोजित किया गया. पीएम मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और यहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए. इस दौरान उन्होंने कहा, "आज देश में इतना कुछ हो रहा है. पिछले 30 सालों से अटका पड़ा आरक्षण बिल भी पास हो गया. भारत की जीडीपी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसी महीने देश में जी-20 समिट का सफल आयोजन हुआ."

'टेक्नोलॉजी ने की जिंदगी आसान'

उन्होंने आगे कहा, "जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं में शामिल होते हैं तो नीतियों को लागू करने की गति और पैमाने भी बढ़ जाते हैं. पिछले सालों में, आपने देखा है कि कैसे तकनीकी परिवर्तन शासन को आसान बना सकता है. पहले लोग रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर कतारों में खड़े रहते थे. टेक्नोलॉजी ने इस समस्या पर काबू पा लिया है. आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर और ईकेवाईसी ने दस्तावेज़ीकरण की जटिलता को समाप्त कर दिया है. टेक्नोलॉजी के साथ, भ्रष्टाचार कम हुआ है और विश्वसनीयता बढ़ी है."

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, 'वो जीरो नंबर पाने की हकदार', महिला आरक्षण और सनातन धर्म का भी जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे क्या हुआ कि BJP 8 महीने में गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसे क्या हुआ कि BJP 8 महीने में गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget