एक्सप्लोरर

Rolls-Royce Crash: रोल्स-रॉयस एक्सीडेंट केस में कुबेर ग्रुप के निदेशक को पुलिस का नोटिस, जांच में सहयोग करने को कहा

Nuh Car Accident: रोल्स-रॉयस कार की हरियाणा के नूंह में ऑयल टैंकर से टक्कर हो गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में विकास मालू भी घायल हुए थे.

Rolls-Royce Car Accident: हरियाणा के नूंह जिले में रोल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर की टक्कर में घायल हुए कुबेर ग्रुप (Kuber Group) के निदेशक विकास मालू को पुलिस ने नोटिस भेजा है. पुलिस ने उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है. हादसे में तेल टैंकर के चालक और उसके सहायक की मौत हो गई थी जबकि कार में मौजूद विकास मालू (Vikas Malu) सहित तीन लोग घायल हो गए थे.

ये दुर्घटना मंगलवार (22 अगस्त) को हरियाणा के उमरी गांव में दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर हुई थी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार (27 अगस्त) को बताया कि विकास मालू से जांच में सहयोग करने को कहा गया है. फिलहाल उनका इलाज गुरुग्राम के एक अस्पताल में चल रहा है. 

राल्स रॉयस कार की टैंकर से हुई थी टक्कर

अब तक की जानकारी के अनुसार, तेल टैंकर सड़क पर गलत दिशा में चल रहा था और कार इससे टकरा गई थी. हालांकि, दुर्घटना वाले दिन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, कार पीछे से आई और तेल टैंकर के अगले टायर को टक्कर मार दी जिससे टैंकर पलट गया. आजतक के अनुसार, पुलिस ने धारा 279 (रैश ड्राइविंग), 337 (तेज और लापरवाही से चोट पहुंचाना) और 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत दर्ज एफआईआर के संबंध में नोटिस भेजा है. 

एफआईआर में कही गई थी ये बात

तेल टैंकर के साथ यात्रा कर रहे मुनील यादव की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी. एफआईआर में कहा गया कि टैंकर को रामप्रीत चला रहा था और उसमें दो अन्य लोग थे, कुलदीप और गौतम कुमार. लापरवाही और तेज गति से आ रही कार ने टैंकर के अगले टायर को टक्कर मार दी थी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और पलट गया.

दुर्घटना में लगी चोटों के कारण अस्पताल में रामप्रीत और कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया था. पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि मालू गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

'चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करें, शिवशक्ति प्वाइंट को बनाएं राजधानी', दावा करते हुए स्वामी चक्रपाणि बोले- बनाएंगे भव्य मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget