एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा बोले- 'पुलिस के इस व्यवहार से परेशान हूं'

रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था. रॉबर्ट वाड्रा ने पुलिस के इस व्यवहार को गलत बताया.

नई दिल्ली: लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है. रॉबर्ट वाड्रा ने महिला पुलिस अधिकारी द्वारा प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की है.

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "लखनऊ में जिस तरह महिला पुलिस अधिकारी ने व्यवहार किया, उससे मैं बेहद परेशान हूं. उन्होंने कहा एक महिला पुलिस ने प्रियंका का गला दबाया जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, लेकिन वह अडिग रहीं और बाइक पर सवार होकर ही पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचीं."

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने पर मुझे तुम पर गर्व है प्रियंका. आपने जो किया वो सही था. जरूरतमंद लोगों के दुख में उनके साथ खड़ा होना कोई अपराध नहीं है." वाड्रा ने कहा हमें लोगों की दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहना चाहिए. वाड्रा ने प्रियंका गांधी का वो वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया जिसमें पुलिस अधिकारी ने प्रियंका गांधी के साथ कथित तौर धक्कामुक्की की.

आपको बतादें कि शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा रोकने और उनके साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया. प्रियंका ने कहा, ''रास्ते में पुलिस की गाड़ी आई और मेरी गाड़ी के आगे रोक दी. उन्होंने कहा कि आप आगे नहीं जा सकते हैं. उन्हें मालूम भी नहीं था कि मैं कहां जा रही हूं. मैं गाड़ी से उतर गई और मैं पैदल गई. इसी दौरान मेरा गला पकड़कर रोकने की कोशिश की. मैं गिर गई. फिर मैं टू व्हीलर पर बैठकर आगे बढ़ी. फिर उन्होंने रोका और मैं पैदल गई. मैंने दारापुरी के परिजन से मुलाकात की.'' प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं कोई मार्च नहीं कर रही थी. सिर्फ कुछ नेता मेरे साथ थे.''

ये भी पढ़ें

तूल पकड़ता जा रहा है प्रियंका गांधी को रोके जाने का मामला, NHRC और सीआरपीएफ से की यूपी पुलिस की शिकायत जानिए क्या कहना है उस महिला अधिकारी का जिसपर प्रियंका गांधी ने लगाया है गला दबाने का आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget