एक्सप्लोरर

डराने और खौफ पैदा करने के लिए छापेमारी करवा रही है बीजेपी: रॉबर्ट वाड्रा

रक्षा सौदा मामले में यह दावा किया जा रहा है कि वाड्रा के संबंध हथियार कारोबारी संजय भंडारी से है. ईडी ने कहा है कि उसे पुख्ता जानकारी मिली है कि डिफेंस डील में मिलने वाली रिश्वत से विदेशों में प्रापर्टी खरीदी गयी थी.

नई दिल्ली: राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा और उनके करीबियों के दफ्तरों में ईडी की छापेमारी को लेकर वाड्रा ने बीजेपी पर पलटवार किया है. वाड्रा का कहना है कि बीडेपी डराने और खौफ पैदा करने के लिए छापेमारी करवा रही है. तहलका मैगजीन को दिए इंटरव्यू में वाड्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

इंटरव्यू में वाड्रा ने कहा, ''मैं इस देश का नागरिक राबर्ट वाड्रा हूं, मैं आप लोगों से कुछ बात करना चाहता हूं कि किस तरह से पिछले साढ़े चार साल से बीजेपी सरकार ने हमें और हमारे परिवार को परेशान कर के रखा हुआ है, मुझे, मेरी पत्नी और मेरे बच्चों को दिमागी तौर पर हताश कर रखा है, मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर लगातार मुझे परेशान कर रही है.''

वाड्रा ने कहा, ''मेरा गुनाह सिर्फ इतना सा है कि मैं एक राजनीतिक परिवार का दामाद हूं और इसमें मेरा क्या दोष है ? ये हकीकत है मेरे देश के लोगों बीजेपी के पास अगर एक भी सुबूत मेरे खिलाफ मिल जाता तो बीजेपी मुझे काल कोठरी में भेज देती.''

वाड्रा पर क्या हैं आरोप? रक्षा सौदा मामले में यह दावा किया जा रहा है कि वाड्रा के संबंध हथियार कारोबारी संजय भंडारी से है. ईडी ने कहा है कि उसे पुख्ता जानकारी मिली है कि डिफेंस डील में मिलने वाली रिश्वत से विदेशों में प्रापर्टी खरीदी गयी थी.

ईडी ने अधिकारिक तौर पर कहा कि इसी सिलसिले में रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के यहां छापेमारी की गई औऱ बड़े पैमाने पर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए. यही नहीं ईडी ने रॉबर्ट के करीबी माने जाने वाले जगदीश शर्मा और मनोज को भी पूछताछ के लिए बुलाया.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी में संजय भंडारी के रिश्तेदार सुमित चड्डा और रॉबर्ट वाड्रा के बीच हुए ईमेल भी अहम कड़ी रहे क्योंकि इनमें से एक ईमेल में पैसों के लिए हुए लेनदेन के जिक्र में खुद रॉबर्ट वाड्रा ने अपने सहयोगी मनोज का नाम भी लिया है.

चुनाव में हार देख प्रतिशोध की राजनीति कर रही बीजेपी- कांग्रेस वाड्रा और उनके सहयोगियों पर छापेमारी को कांग्रेस भी साजिश करार दे रही है. छापेमारी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 5 राज्यों में अपनी निश्चित हार से घबराई बीजेपी अब प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है. नियम कानून और संविधान को ताक पर रखकर मोदी सरकार अपनी हिटलरशाही पर उतारु है. ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का इस प्रकार का राजनीतिक दुरुपयोग भारत के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget