एक्सप्लोरर

Exclusive: 'गिरफ्तार किया तो भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा…', राहुल से ED की तीसरे दिन पूछताछ के बीच रॉबर्ट वाड्रा का BJP पर बड़ा हमला

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पिछले दो दिनों में ईडी कार्यालय में तकरीबन 21 घंटे पूछताछ हुई है. उनसे कई सत्रों में पूछताछ की गयी और धन शोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया गया.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में पिछले दो दिनें में करीब 22 घंटे तक पूछताछ के बाद तीसरे दिन बुधवार को भी पूछताछ की जा रही है. इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है और टायर जलाकर विरोध जताया जा रहा है. कांग्रेस नेता अजय लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ईडी दफ्तर से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक भारी हंगामा जारी है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी और केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी पर बड़ा हमला बोला है.

वाड्रा का बीजेपी पर हमला

एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कहा कि अगर राहुल गांधी की गिरफ्तारी होती है तो भी उन्हें इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जब ये 75 साल की बीमार औरत को समन कर सकते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन केवल 9-10 घंटों की पूछताछ में ही जब सभी सवाल जवाब हो जाते हैं तो फिर तीन दिन तक बुलाना सिर्फ राजनीतिक द्वेश है . वाड्रा ने आगे कहा कि हो सकता है और बुलाएं तो भी राहुल डरेगे नहीं.

'गांधी परिवार से डरती है बीजेपी'

रॉबर्ट वाड्रा ने अपना हमला और तेज करते हुए यह तक कहा कि गांधी परिवार से भारतीय जनता पार्टी डरती है.  उन्होंने कहा कि रात को जब सभी ED के अधिकारी चले गए तब सिर्फ़ दो अधिकारी रुके, वो भी सिर्फ इसलिए कि राहुल गांधी ने खुद कुछ घंटे और रुककर अपने सभी जवाबों को फिर से पढ़ा था. ये राहुल गांधी ने खुद किया था. उन्होंने ये भी दावा किया राहुल सभी सवालों के स्पष्ट जवाब दे रहे हैं.

ED के सामने लगातार तीसरे दिन पेशी

इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की ‘‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे. उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आयीं.

वह 11 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद मंगलवार रात साढ़े 11 बजे ईडी मुख्यालय से निकले थे. संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है तथा आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पिछले दो दिनों में ईडी कार्यालय में तकरीबन 21 घंटे पूछताछ हुई है. उनसे कई सत्रों में पूछताछ की गयी और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि गांधी से मंगलवार को पूछताछ पूरी नहीं की जा सकी, इसलिए उन्हें बुधवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया.

ये भी पढ़ें: प्रदर्शन, आगजनी और हिरासत में कार्यकर्ता...राहुल से पूछताछ के बीच कांग्रेस ऑफिस में घुसी पुलिस, जमकर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget