एक्सप्लोरर

अब धड़ल्ले से हर जगह RO लगाने पर लगी बैन, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

सरकार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कहने पर आरओ सिस्टम पर रोक लगाने जा रही है. पर्यावरण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कहा है कि जिस इलाके का पानी पीने योग्य है, वहां लोग आरओ का इस्तेमाल न करें.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार पानी की बर्बादी रोकने के लिए आरओ प्यूरीफायर सिस्टम पर रोक लगाने जा रही है. दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार को आरओ प्यूरीफायर पर रोक लगाने के लिए कहा था. एनजीटी ने सरकार से कहा कि ऐसे इलाके जहां के पानी में कुल घुलनशील ठोस (टीडीएस) 500 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम है, वहां आरओ सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए.

सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि जिस इलाके का पानी पीने योग्य है, वहां लोग आरओ प्यूरीफायर का इस्तेमाल न करें. हालांकि मंत्रालय की नोटिफिकेशन में टीडीएस की कोई लिमिट नहीं बताई गई है. फिलहाल भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित अंतराष्ट्रीय मानक को ही इसका आधार माना जाएगा.

नए मानकों के आधार पर होगा आरओ का निर्माण इसके अलावा नोटिफिकेशन में आरओ के पानी का इस्तेमाल केवल पीने के काम में होने की बात कही गई है. सूत्रों के अनुसार, नियमों का निर्धारण होने के बाद आरओ का निर्माण करने वाली कंपनियों को नए मानकों के आधार पर आरओ का निर्माण करना होगा. आरओ का डिजाइन इस प्रकार का होगा कि इससे केवल निर्धारत मानकों के अनुसार ही पानी निकले.

निगरानी और मूल्यांकन के लिए बनेगा सिस्टम सरकार द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी होने के 6 महीने के अंदर भारतीय मानक ब्यूरो को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के परामर्श के आधार पर एक निगरानी और मूल्यांकन करने की सिस्टम को बनाना होगा. साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर बीआईएस मानक के अनुसार पानी उपलब्ध करने की भी जिम्मेदारी होगी.

पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना में जल संरक्षण के साथ ही उपभोक्ताओं की जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है. नियम का उल्लंघन होने पर केंद्रीय और राज्य प्रदूषण बोर्ड के साथ पर्यावरण मंत्रालय भी इस पर कदम उठा सकता है. हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमों के क्रियांवयन की नोडल एजेंसी होगी.

ये भी पढ़ें: 

ईमानदारी का इनाम, शुगर मिल के इंस्पेक्टर को रिटायरमेंट पर किसानों ने गिफ्ट की 15 लाख की कार और बुलेट

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजेपी की पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में पहुंचे जेपी नड्डा, पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget