एक्सप्लोरर

बिहार में महागठबंधन एक और टूट की ओर, उपेंद्र कुशवाहा छोड़ सकते हैं साथ

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. पार्टी के भविष्य की रणनीति पर फैसला करने के लिए कल उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में बैठक बुलाई है.

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन एक और टूट की ओर बढ़ती दिख रही है. जीतन राम मांझी के बाद अब आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन छोड़ सकते हैं. इसके पीछे की वजह सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच बताया जा रहा है.

सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर महागठबंधन में पेंच फंस गया है. अब तक चली बातचीत में कोई नतीज़ा सामने नहीं आते देख सहयोगी दलों में बेचैनी बढ़ती जा रही है. कुछ दिनों पहले ही जीतन राम मांझी ने महागठबंधन को बाय बाय कहा और अब एक और प्रमुख सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा भी बाहर जाने की तैयारी में हैं.

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने कल पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में पार्टी महागठबंधन छोड़ने पर कोई फ़ैसला कर सकती है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है.

पार्टी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने एबीपी न्यूज़ से कहा, “पहली बात ये है कि जो बात अबतक नहीं बन पाई है वो अगले कुछ दिनों में कैसे बन पाएगी जब जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है."

माधव आनंद ने इस बात का खुलासा तो नहीं किया कि उनकी पार्टी दोबारा एनडीए में आएगी या नहीं लेकिन इतना ज़रूर कहा कि राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता और उनकी पार्टी पहले भी एनडीए का हिस्सा रह चुकी है.

इस बयान से इस तरह की अटकलें भी लग रही हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की एनडीए में घर वापसी होने जा रही है. हालांकि पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि नीतीश कुमार का विरोध पार्टी लगातार करती आई है, ऐसे में नीतीश कुमार से हाथ मिलाना सम्भव नहीं होगा.

दरअसल महागठबंधन के भीतर आरजेडी, कांग्रेस, रालोसपा और मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी के बीच बातचीत अटक गई है. सूत्रों के मुताबिक़ आरजेडी और कांग्रेस चाहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश साहनी की पार्टी के उम्मीदवार आरजेडी या कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें ताकि चुनाव बाद ज़रूरत पड़ने पर इन पार्टियों के विधायक अपना पाला नहीं बदल सकें.

तेजस्वी का CM नीतीश से सवाल, प्रधानमंत्री ने जो डीएनए पर सवाल उठाया था, उस रिपोर्ट का क्या हुआ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget