एक्सप्लोरर

UP Elections: 31 अक्टूबर को जारी होगा RLD का घोषणापत्र, सुझाव लेने के लिए ग्राम प्रधानों को चिट्ठी लिखेंगे जयंत

यूपी चुनाव 2022: मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पार्टी मानी जाने वाली आरएलडी घोषणापत्र को लेकर लोगों की राय लेने के लिए 2 अक्टूबर को बड़ा अभियान चलाएगी.

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर घोषणापत्र जारी करेगा. घोषणापत्र तैयार करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन यूपी के सभी ग्राम पंचायत प्रधानों को पत्र लिख कर उनकी राय लेंगे. आरएलडी पहले ही एलान कर चुकी है कि किसानों और युवाओं को केंद्र में रख कर घोषणापत्र तैयार करने वाली है.

2 अक्टूबर को बड़ा अभियान चलाएगी RLD

मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पार्टी मानी जाने वाली आरएलडी घोषणापत्र को लेकर लोगों की राय लेने के लिए 2 अक्टूबर को बड़ा अभियान चलाएगी. गांधी जयंती के दिन जयन्त चौधरी पूरे राज्य के 58,189  ग्राम प्रधानों को पत्र लिखेंगे और घोषणापत्र के लिए उनकी राय लेंगे. इसके अलावा आरएलडी द्वारा एक ऑनलाइन लिंक जारी किया जाएगा जिसके माध्यम से प्रदेश के 5 लाख परिवारों तक पहुंच कर घोषणा पत्र पर सर्वेक्षण किया जाएगा और सुझाव लिए जाएंगे.

चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद हो रहे पहले चुनाव में जयंत चौधरी के नेतृत्व की परीक्षा होनी है. किसान आंदोलन के कारण आरएलडी के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वापसी करने का सुनहरा मौका है. जयंत लगातार क्षेत्र में घूम भी रहे हैं. उन्हें इस बात का एहसास है कि अगर इस बार भी कामयाबी नहीं मिली तो पार्टी के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन का एलान हो चुका है लेकिन अभी तक सीटों का बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

बीजेपी से छिटककर आरएलडी का रुख कर सकते हैं जाट वोटर

किसान आंदोलन के कारण माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोटर बीजेपी से छिटक कर वापस अपनी परंपरागत पार्टी यानी आरएलडी का रुख कर सकती है. समाजवादी पार्टी और आरएलडी के गठबंधन के कारण जाट और मुस्लिम वोटर के साथ आने की सम्भावना बन गई है. इसके कारण आरएलडी के खेमे में उत्साह है. हालांकि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के कारण जाट-मुस्लिम वोटर को एकजुट करना इतना आसान भी नहीं रहने वाला. इसी वजह से जयंत चौधरी दलित समाज और अन्य दूसरी जातियों के किसान और युवा वर्ग पर भी फोकस कर रहे हैं. इसके लिए यात्राओं और घोषणपत्र का सहारा लिया जा रहा है.

क्या रंग लाएगी जयंत चौधरी की कवायद?

राष्ट्रीय लोकदल ने अपने घोषणा पत्र को 'लोक संकल्प 2022' नाम दिया है और महीने भर पहले आम लोगों की राय लेने के लिए एक समिति गठित की थी. पार्टी के मुताबिक घोषणापत्र के लिए बनी लोक संकल्प समिति ने मेरठ, आगरा और लखनऊ में जनता से रायशुमारी की है. इसकी शुरुआत दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोनकारी किसानों की राय लेकर की गई थी. छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों से भी राय ली गई है. इसके साथ ही व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हुए हैं. जयंत चौधरी की कवायद कितनी रंग लाती है यह तो वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: करनाल में किसानों का धरना खत्म, लाठीचार्ज घटना की होगी न्यायिक जांच

Mumbai Rape Case: मुंबई में रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई थी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget