एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर कल होगा फैसला, जानें अभिनेत्री ने अपनी अर्जी में क्या कहा है?

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर कल फैसला होगा. रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती जेल में बंद हैं. उन्होंने सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका दाखिल की है. अब उनकी जमानत अर्जी पर कल फैसला होगा. रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को तीन दिनों की पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य को भी गिरफ्तार किया था.

आज सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील ने दलील देते हुए कहा है कि रिया को फिलहाल जमानत देना उचित नहीं क्योंकि अभी भी इस मामले की जांच जारी है. रिया से जो पूछताछ की गई है उसी के आधार पर एनसीबी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. रिया एक बड़े ड्रग नेटवर्क का हिस्सा रही हैं और यह बात पूछता के सामने आ चुकी है.

जमानत अर्जी में रिया ने क्या कहा? अपनी जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि एनसीबी द्वारा पूछताछ के दौरान उन्हें ‘‘दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान’’ देने को मजबूर किया गया. सत्र अदालत (सेशन कोर्ट) में दायर याचिका में रिया ने यह दावा भी किया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है.

रिया की ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने जो जमानत याचिका दी है, उसमें कहा गया है, ‘‘ हिरासत (एनसीबी की) के दौरान याचिकाकर्ता (रिया) को दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान देने पर मजबूर किया गया. अभिनेत्री ऐसे सभी कबूलनामे औपचारिक तौर पर वापस लेती हैं.’’

याचिका में रिया ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘‘गैरजरूरी है तथा बिना किसी कारण के की गई है’’. इसमें कहा गया, ‘‘अभिनेत्री की आजादी पर मनमाने ढंग से रोक लगाई गई.’’ याचिका में यह भी कहा गया कि रिया से पूछताछ के दौरान वहां कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी. रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

कंगना के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज, वकील ने लगाया CM उद्धव ठाकरे की मानहानि करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget