एक्सप्लोरर

ऑफिस के बाद बॉस की No किचकिच! लोकसभा में Right to Disconnect बिल पेश

संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को खत्म हो गया. इस बार अनेक महत्वपूर्ण काम संसद सत्र में निपटाए गए. इस दौरान एक ऐसा भी बिल सदन में पेश किया गया जो अगर पास हो जाता तो कर्मचारियों को ऑफिस ऑवर के बाद ऑफिस से आने वाले फोन को रिसीव करने के लिए बाध्य नहीं होती.

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए जिनमें सबसे खास सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है. इन सबके बीच संसद में इस बार एक ऐसा भी बिल पेश किया गया जो अगर पास हो जाता तो सरकारी या प्राइवेट कोई भी नौकरी करने वाले कर्मचारियों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलती. दरअसल, इस बिल में प्रावधान था कि कर्मचारी ऑफिस टाइम के बाद या छुट्टी पर रहने की स्थिति में बॉस या अपने सीनियर अधिकारी के फोन आने पर कॉल को डिसकनेक्ट कर सकेंगे.

इसे 'दी राइट टू डिसकनेक्ट बिल 2018' का नाम दिया गया था. संसद में इसे एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पेश किया. उन्होंने इस बिल के माध्यम से एक एम्पलाई वेलफेयर ऑथोरिटी बनाने की भी मांग की जो कर्मचारियों के हक को सुरक्षित रख सकें. हालांकि, यह बिल संसद में पारित नहीं हो सका. इस बिल में प्रस्ताव था कि अगर कोई कर्मचारी छुट्टी पर रहने या ऑफिस ऑवर से बाहर रहने पर ऑफिस से आने वाले फोन को रिसीव नहीं करता है तो उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी.

एम्पलाई के लिए जिस ऑथोरिटी के गठन की बात की गई थी उसमें आईटी मंत्रालय के राज्यमंत्री बोर्ड के प्रमुख होंगे और श्रम मंत्रालय और कम्यूनिकेशन मंत्रालय के राज्यमंत्री को बोर्ड का वाइस चेयरमैन बनाया जाता. इस ऑथोरिटी का काम होता कि वह रोजगार देने वाले और कर्मचारियों के बीच इस बिल के अनुरूप एक साल के अंदर एक चार्टर तैयार करता. बिल में कंपनी के द्वारा इस कानून का पालन नहीं करने वाले कंपनियों पर भारी जुर्माना का प्रावधान किया गया था.

कानून के उल्लंघन की स्थिति में कंपनियों पर सभी कर्मचारियों को दिए जाने वाले सैलरी का एक प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया था. इसके बाद इस बिल में इस चीज का भी प्रावधान किया गया था जिसमें कर्मचारियों के बीच जागरूकता फैलाना, डिजिटल और कम्यूनिकेशन टूल के तार्किक इस्तेमाल आदि की बात की गई थी.

वर्तमान में फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां के कर्मचारियों को यह हक है कि वह ऑफिस ऑवर के बाद दफ्तर से आने वाले कॉल रिसीव न करें.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली हाईकोर्ट: पत्नी ने पति को थप्पड़ मारा तो यह नहीं बनेगा खुदकुशी के लिए उकसाने वाला मामला कन्हैया कुमार-उमर खालिद के खिलाफ देशद्रोह मामले में आरोप पत्र जल्द- दिल्ली पुलिस देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget