एक्सप्लोरर

आरजी कर मामले में CBI जांच से खुश नहीं जूनियर डॉक्टर, दिया अल्टीमेटम, TMC बोली- हाईजैक हो चुका आंदोलन

RG Kar Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम भी सीबीआई से असंतुष्ट है, क्योंकि डॉक्टर की हत्या के मामले में सिर्फ एक शख्स को आरोपी बनाया गया है.

RG Kar Rape Murder Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के करीब तीन महीने बाद, जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को कहा कि वे इस घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की गति से खुश नहीं हैं. इसके डॉक्टरों ने नये सिरे से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है.

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम भी सीबीआई से असंतुष्ट है, क्योंकि डॉक्टर की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर चार्जशीट में सिर्फ एक शख्स को आरोपी बनाया गया है, जिसे कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की ओर से जांच अपने हाथ में लेने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

फोरम के प्रवक्ता देबाशीष हलदर ने आरजी कर अस्पताल में हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम नौ नवंबर को कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों के साथ रैली निकालेंगे. पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भी इसी तरह की रैलियां होंगी."

दीये जलाने का आह्वान

नौ नवंबर को एस्प्लेनेड इलाके में रानी रासमणि एवेन्यू पर एक सामूहिक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मृतका के लिए न्याय की मांग की जाएगी. हलदर ने कहा, "हम चार नवंबर को बंगाल के हर इलाके में दीये जलाने का आह्वान भी कर रहे हैं."

उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टरों को मीडिया रिपोर्ट से लगता है कि 'अन्य अपराधियों' की भूमिका सीबीआई के चार्जशीट में पूरी तरह से नहीं बताई गई है, जिसमें अपराध में सीधे तौर पर शामिल केवल एक व्यक्ति का नाम है. हलदर ने पूछा, "क्या (आरजी कर अस्पताल के) पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों की भूमिका की पूरी तरह से जांच की गई है?"

तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया

सीबीआई जांच की गति पर असंतोष जताते हुए हलदर ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों को आशंका है कि इस तरह की जांच से आरोपियों को जमानत मिल सकती है. हलदर ने कहा, "इस तरह की नियमित जांच क्यों की गई? हम जानना चाहते हैं कि केंद्रीय एजेंसी ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं और क्या जांचकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की है."

आंदोलन पर गर्म होती सियासत

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने जूनियर डॉक्टरों के फिर से आंदोलन करने की आलोचना की. वरिष्ठ तृणमूल सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने दावा किया कि जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन में दिशा का अभाव है. उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि आंदोलन को माकपा ने ‘हाईजैक’ कर लिया है, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं है."

उन्होंने कहा कि सीबीआई आरजी कर घटना की जांच कर रही है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है. उन्होंने पूछा, "आम आदमी को असुविधा पहुंचाने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम बनाने का क्या मतलब है?"

ये भी पढ़ें:

chhath puja 2024: यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव, छठ को लेकर कर दिया ये बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget