एक्सप्लोरर

रेवाड़ी गैंगरेप केस: मास्टरमाइंड सहित तीन दबोचा गया, दो की तलाश अब भी जारी

इस मामले में तीन आरोपियों के फोटो जारी किए गए हैं. बताया जा रहा है कि एक आरोपी सेना में कार्यरत है. आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम एलान भी किया है.

नई दिल्ली: हरियाणा के रेवाड़ी गैंगरेप केस में हरियाणा पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज महेंद्रगढ़ जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में मुख्य आरोपी नीशू भी शामिल है. आपको बता दें कि गैंगरेप पीड़िता सीबीएसई की टॉपर है और राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी है.

पुलिस के मुताबिक नीशू ही वो शख्स है जिसने वारदात वाली जगह का इंतज़ाम किया और गैंगरेप में वो खुद भी शामिल था. नीशू के अलावा पुलिस ने जिन दो लोगों को गिऱफ्तार किया है उनमें गांव का डॉक्टर संजीव और दीनदयाल नाम का शख्स शामिल है, इन दोनों पर गैंगरेप के आरोपियों की मदद करने का आरोप है.

वहीं पुलिस कर रही है कि दोनों फरार आरोपी पंकज और मनीष को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, कल सरकार ने एक्शन लेते हुए रेवाड़ी के एसपी राजेश दुग्गल का ट्रांसफर कर राहुल शर्मा को रेवाड़ी का नया एसपी बनाया है.

पीड़ित की मां ने मुआवजा लेने से किया इनकार पीड़ित की मां ने कल मुआवजा लेने से इनकार कर दिया. पीड़ित की मां का कहना है कि पैसा नहीं इंसाफ चाहिए. उन्होंने मीडिया से कहा, ''कल कुछ अधिकारी हमें मुआवजे का चेक देने आए थे. मैं आज इसे वापस कर रही हूं, हमें पैसा नहीं इंसाफ चाहिए.''

तीन आरोपियों के फोटो जारी पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के फोटो जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि एक आरोपी सेना में कार्यरत है. इस मामले में आरोपियों की जानकारी देने वालों के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम एलान भी किया है.

सेना ने दिया मदद का भरोसा भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिम कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मेथसन ने कहा कि बलात्कार मामले में अगर कोई सैन्यकर्मी संलिप्त पाया जाता है तो सेना आरोपी को सजा दिलवाने में मदद करेगी.मेथसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘'हम अपराधियों को प्रश्रय नहीं देते. हम आरोपी की तलाश में मदद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगर कोई सैनिक बलात्कार मामले में संलिप्त पाया जाता है तो वह सलाखों के पीछे हो.''

एनसीडब्ल्यू ने मांगी जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के पुलिस प्रमुख बी एस संधू को जांच से यथाशीघ्र अवगत कराने के निर्देश दिए हैं. मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग इस घटना की कड़ी भर्त्सना करता है और संधू को पत्र लिख कर जल्द से जल्द मामले में हुई प्रगति के बारे में सूचित करने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget