एक्सप्लोरर

असम NRC: लिस्ट में MLA अनंत कुमार और करगिल के पूर्व योद्धा मोहम्मद सनाउल्लाह का भी नहीं है नाम

Assam NRC final list: असम में एनआरसी लिस्ट में 9 लाख से अधिक लोगों का नाम नहीं है. इसमें आम और खास लोग शामिल हैं. एआईयूडीएफ के एक विधायक का भी नाम इस लिस्ट में नहीं है.

गुवाहटी: असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में 19 लाख से अधिक लोगों का नाम नहीं, इनमें मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और करगिल युद्ध के समय सेना में रहे पूर्व सैनिक भी शामिल हैं.कांग्रेस विधायक इलियास अली की बेटी का भी यही हाल है. अली और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम हालांकि, एनआरसी सूची में शामिल हैं.

करगिल युद्ध में भाग लेने वाले और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है, जिन्हें विदेशी अधिकरण द्वारा ‘विदेशी’ घोषित किए जाने के बाद इस वर्ष मई में कुछ दिनों तक हिरासत में रखा गया था. सनाउल्लाह की दो बेटियों और एक बेटे को कथित तौर पर शामिल नहीं किया गया है, जबकि उनकी पत्नी का नाम सूची में शामिल है.

लिस्ट में नाम नहीं होने पर सनाउल्लाह ने कहा, ''मुझे अंदाजा था कि मेरा नाम लिस्ट में नहीं होगा. क्योंकि क्योंकि मेरा मामला अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा.''

विधायक का भी नहीं है नाम

बोंगईगांव जिले के अभयपुरी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से एआईयूडीएफ के विधायक अनंत कुमार मालो ने कहा है कि वह अंतिम एनआरसी सूची में अपना नाम नहीं खोज पाए. विधायक ने कहा, ‘‘मेरे बेटे का नाम भी एनआरसी की अंतिम सूची में नहीं है.’’ एआईयूडीएफ के ही पूर्व विधायक अताउर रहमान मजरभुइयां का नाम भी इस सूची में शामिल नहीं है.

मजरभुइयां ने कहा, ‘‘संविधान यह निर्धारित करता है कि कौन भारत का नागरिक है और मेरे पास इसे साबित करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज हैं. मैं कटिगोरा से दो बार विधायक रह चुका हूं. यह उत्पीड़न है और यह एनआरसी त्रुटिपूर्ण है.‘‘ पूर्व विधायक ने कहा कि वह कानूनी विकल्प का मदद लेंगे और विदेशी अधिकरण में जाकर अपना नाम एनआरसी में शामिल करवाएंगे.

असम एनआरसी: बीजेपी ने कहा- नाखुश हैं, हम आखिरी लिस्ट पर भरोसा नहीं करते

एनआरसी की अंतिम सूची से 19 लाख से अधिक आवेदकों को बाहर रखा गया है, जिनका भविष्य अब अधर में लटक गया है, क्योंकि एनआरसी असम में वैध भारतीय नागरिकों की पुष्टि से संबंधित है. एनआरसी के राज्य समन्वयक कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि एनआरसी में शामिल होने के लिए कुल 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन किया था. उनमें से 3,11,21,004 लोगों को सूची में शामिल किया गया है, जबकि 19,06,657 लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है.

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व सैनिक सनाउल्लाह के मामले में यू-टर्न, जांच करने वाले पूर्व अधिकारी के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
Iran US War: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'कांग्रेस तेल-गैस की कमी को लेकर फैला रही अफवाह', अमेरिका-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान
'कांग्रेस तेल-गैस की कमी को लेकर फैला रही अफवाह', अमेरिका-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget