एक्सप्लोरर

नोटबंदी का आज 57वां दिन, कई जगह पुराने नोट जमा नहीं कर रहा है RBI!

नई दिल्ली/पटना: नोटबंदी पर लोगों के साथ एक और धोखा हुआ है. सरकार ने वादा किया था कि आप 30 दिसबंर के बाद भी अपने पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बदलवा सकते हैं. रिजर्व बैंक के दफ्तर में ये सुविधा दी जानी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. लोग रिजर्व बैंक के दफ्तर में पुराने नोट बदलवाने जा तो रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग वापस भेज दिया जा रहा है.

RBI के दफ्तरों में नहीं बदले जा रहे हैं नोट

दिल्ली में रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर खड़े सुरक्षा अधिकारी ने लोगों से कहा है कि यहां पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे. बिहार की राजधानी पटना के आरबीआई दफ्तर पहुंचे लोगों को बैरंग वापस भेज दिया गया पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बदलवाने भोपाल में आरबीआई दफ्तर पहुंचे लोग भी निराश लौट रहे हैं.

दिल्ली में RBI दफ्तर से बैरंग लौटे लोग

राजधानी दिल्ली में गाजियाबाद की एक महिला शैल कुमारी ने बताया कि बड़ी मेहनत से बर्तन साफ कर कर पैसे बचाए थे. जो पैसे बचाते थे उसे बक्से में रख देते थे. बच्चों के कपड़े निकालने के लिए बक्सा खोला तो उसमें 26 हज़ार निकल गए.

सोनीपत के रहने वाले राजेश चौहान सुबह 5 बजे से लाइन में लगे थे. घर बदल रहे थे इनकी मां को संदूक में रखे पांच हजार के पुराने नोट मिल गए, लेकिन नोट बदलवाना तो दूर राजेश को अंदर घुसने भी नहीं दिया गया.

NRI को फार्म भरकर खाते में ही जमा करने होंगे पैसे

हालांकि दिल्ली में आरबीआई दफ्तर में पासपोर्ट दिखाकर कुछ लोगों को जाने दिया गया. ये वो लोग हैं जो नोटबंदी के बाद से अब तक देश से बाहर थे. उन्हें भी अपना पासपोर्ट दिखाना पड़ रहा है. एनआरआई के भी पैसे यहां बदले नहीं जायेंगे, बल्कि एक फॉर्म भरकर यहां से वो जायेंगे उसके बाद उन्हें भी अपने अकाउंट में जमा करना होगा.

पटना में भी लोगों के पुराने नोट नहीं बदले

पटना में आरबीआई के दफ्तर के बाहर भी लोग अपनी-अपनी जायज वजहों के साथ पुराने नोट बदलवाने आए, लेकिन यहां भी आरबीआई के एक सर्कुलर का हवाला देकर लोगों को वापस भेज दिया जा रहा है.

भोपाल में भी लोगों को खाली लौटना पड़ा

भोपाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर के बाहर अपने इक्के दुक्के नोट बदलवाने आए लोगों को भी निराश होकर लौटना पड़ा. बैंक ने बाहर एक नोटिस चस्पाकर पुराने नोट लेने से इनकार कर दिया है. किसी के बच्चे की गुल्लक से नोट निकले हैं तो किसी के पर्स में दबे हुये थे नोट, कोई शहर में नहीं था.

31 मार्च तक नोट बदलवाने का वादा था

8 नवंबर को पीएम ने कहा था कि 30 दिसंबर के बाद रिजर्व बैंक जाकर लोग अपने पुराने नोट जमा कर सकते हैं. लेकिन लोग अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget