एक्सप्लोरर

Study: मुंबई हर साल 2 मिलीमीटर के रफ्तार से धंस रही है नीचे, रिसर्च में किया गया दावा

IIT Bombay Claimed: आईआईटी बॉम्बे की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई की हर साल नीचे धंसने की रफ्तार 28.8 मिली मीटर है.

Economic Capital Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Economic Capital Mumbai) के डूबने की आशंका जताई जा चुकी हैं. दो अलग-अलग रिसर्च में दावा (Claim in Research) किया गया है कि मुंबई हर साल औसतन 2 और 28.8 मिलीमीटर की रफ्तार से धंसती जा रही है. स्टडी में इसके पीछे भूगर्भीय घटना को वजह बताया जा रहा है जिसे लैंड सब्सिडेंस (भूमि अवतलन) भी कहा जाता है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि शहर में बाढ़ बढ़ने का खतरा है. पहली रिपोर्ट अमेरिका (US) के जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल के  की तरफ से पेश की गई है. मार्च में प्रकाशित हुई इस स्टडी के दौरान 99 देशों में लैंड सब्सिडेंस का अवलोकन किया गया. 

स्टडी के अनुसार, चीन का तिआंजिन शहर सबसे अधिक तेजी से डूब रहा है. इसके धंसने की रफ्तार 5.2 सेमी सालाना है. जियोफिजिकल रिसर्च लेटर जर्नल में छपी स्टडी में दुनिया के 99 देशों के 2016 से 2020 के सैटलाइट डेटा का इंसार मैथड से अध्ययन करके नतीजे प्रकाशित किए गए हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है. दो अलग-अलग रिसर्च रिपोर्ट में मुंबई के डूबने की आशंका जताई गई है. पहली रिपोर्ट अमेरिका के जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल के  की तरफ से पेश की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हर साल 2 मिलीमीटर के रफ्तार से नीचे धंस रही है. 

IIT बॉम्बे की रिपोर्ट में दावा
दूसरी रिसर्च रिपोर्ट आईआईटी बॉम्बे की तरफ से पेश की गई है जिसमें दावा किया गया है कि मुंबई की हर साल नीचे धंसने की रिपोर्ट 28.8 मिली मीटर है. आईआईटी मुंबई के क्लाइमेट स्टडीज को लेकर एक  हालिया अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई में औसतन 28.8 मिली मीटर प्रतिवर्ष की दर से भूमि अवतलन देखा गया है. आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में दावा तो इतना तक किया गया है कि मुंबई के कुछ इलाकों में यह रफ्तार 28.8 मिलीमीटर से भी ज्यादा है. रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चिंता मुंबई के निचले इलाकों को लेकर की गई है. जिन इलाकों का जिक्र किया गया है उनमें भायखला, कोलाबा, चर्चगेट, कुर्ला, अंधेरी, दादर, वडाला ताड़देव, ट्रॉम्बे और गोवंडी के कुछ हिस्से शामिल हैं.

आने वाले समय में मुंबई में बढ़ेगा खतरा
मुंबई का अंधेरी में एक इलाका जो कि एक सबवे का है. अंधेरी सबवे अंधेरी ईस्ट अंधेरी वेस्ट को जोड़ने का काम करता है. बारिश के दिनों में इसी सबवे के नीचे घुटने भर तक का पानी भर जाता है. बारिश के दौरान यातायात काफी प्रभावित होती है. अंधेरी सबवे से महज कुछ ही किलोमीटर पर समुद्री इलाका है. ऐसे में बारिश के दिनों में इन जगहों पर खतरा और बढ़ जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि शहर में अगर इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन के कामों पर रोक नही लगाई जाती है तो आने वाले वर्षों में मुंबई में खतरा और बढ़ेगा.

जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक जियालाल जैसवार
जब इसपर एबीपी न्यूज ने वैज्ञानिक जियालाल जैसवार (Scientist Jiyalal Jaiswar) से बात की तो उन्होंने बताया,  'मुंबई के डूबने की आशंका (Mumbai drowned) जो रिपोर्ट के जरिए जताई गई है वह बहुत हद तक सही है. और इसका मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) है. हमें पर्यावरण (Environment) के क्षेत्र में अधिक काम करने की जरूरत है.' वैज्ञानिक जियालाल जैसवार के दावों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा लेकिन मुंबईकरों को इस बात के पीछे और भी छानबीन की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस में उपद्रवियों ने की फिर पत्थरबाजी, पुलिस की शांति की अपील, मौके पर सीनियर अधिकारी
LIVE: कनॉट प्लेस में उपद्रवियों ने की फिर पत्थरबाजी, पुलिस की शांति की अपील, मौके पर सीनियर अधिकारी
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget