एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी नौसेना की झांकी, दिखेगा खाड़ी देशों से जहाजों को कैसे निकालती है सुरक्षित

नौसेना के मुताबिक, इसके अलावा इस साल गणतंत्र दिवस की झांकी में मुख्य आर्कषण का केंद्र रहेगा खाड़ी के देशों से एस्कॉर्ट-ऑपरेशन्स.

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी का थीम है खाड़ी देशों से अपने जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना. साफ है कि भारतीय नौसेना एक बार फिर से फारस की खाड़ी में मंडरा रहे युद्ध के बादलों से निपटने के लिए तैयार है. इस साल नौसेना की झांकी में भारत की समुद्री ताकत का नमूना देखने को मिलेगा. इसमें जल, थल और आकाश में नौसेना की ताकत दिखाई पड़ेगी.

नौसेना का थीम है- साइलेंट, स्ट्रांग और स्विफ्ट यानि मौन, ताकतवर और तीव्र. 26 जनवरी को राजपथ पर नौसेना की राष्ट्र-निर्माण में प्रतिबद्धता, समंदर में तेल के कुएं इत्यादि जैसी राष्ट्र-संपत्ति की सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा में नौसैनिकों की अहम भूमिका को दर्शाया जायेगा. इसके लिए बुधवार को नौसेना अपनी झांकी का मीडिया प्रीव्यू भी करने जा रही है.

मुख्य आर्कषण खाड़ी के देशों से एस्कॉर्ट-ऑपरेशन्स

नौसेना के मुताबिक, इसके अलावा इस साल गणतंत्र दिवस की झांकी में मुख्य आर्कषण का केंद्र रहेगा खाड़ी के देशों से एस्कॉर्ट-ऑपरेशन्स. इसमें दिखाया जायेगा कि कैसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत अपने तेल और मालवाहक जहाजों को फारस की खाड़ी से सुरक्षित निकालकर लाते हैं.

हाल ही में (जून 2019 में) जब ओमान की खाड़ी में दो ऑयल-टैंकर्स पर हमला हो गया था, तब भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के जरिए भारत के कॉमर्शियल-जहाजों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला था. इसके लिए भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों को फारस की खाड़ी में तैनात किया था ताकि किसी भी तरह से समुद्री-रास्ते पर कोई रूकावट ना आए.

ऑपरेशन राहत की हुई थी तारीफ

साल 2015 में भी भारतीय नौसेना ने यमन में फंसे भारतीय मूल के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन राहत लांच किया था जिसके लिए भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में प्रंशसा की गई थी.

इसके अलावा भारतीय नौसेना के युद्धपोत इस समुद्री-क्षेत्र में अपने युद्धपोतों से पैट्रोलिंग भी करती है ताकि सोमालियाई या दूसरे समुद्री-डकैत किसी जहाज या क्रू को बंधक या अगवा ना कर ले.

झांकी में दिखेगा स्वदेशी एयरक्राफ्ट विक्रांत

गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में में कोच्चि में बन रहा स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर, विक्रांत को दिखाया गया है जिसपर लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं. इसके अलावा एक कोलकता क्लास डेस्ट्रॉयर युद्धपोत दिखाई पड़ेगा जिससे सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस लांच की जा रही है.

साथ ही फ्रांस की मदद से बनाई कलवरी सबमरीन भी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई पड़ेगी जिससे एक्सोट एंटी-शिप मिसाइल दागी जा रही है. टोही विमान, पी8आई और उससे लांच की जा रही एंटी-सबमरीन मिसाइल हारपोन भी झांकी का हिस्सा होगी.

रक्षा मंत्रालय का फैसाल, नौसेना के पनडुब्बी प्रोजेक्ट से अडानी ग्रुप को किया बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
'10 परसेंट पर महंगाई और सरकार...' आंकड़े दिखाकर क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत
'10 परसेंट पर महंगाई और सरकार...' आंकड़े दिखाकर क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत
विपक्ष ताकता रहा, CM विजय ने ब्रिटेन में सेट कर दिया गेम, अब होगी नोटों की बारिश
विपक्ष ताकता रहा, CM विजय ने ब्रिटेन में सेट कर दिया गेम, अब होगी नोटों की बारिश

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
विपक्ष ताकता रहा, CM विजय ने ब्रिटेन में सेट कर दिया गेम, अब होगी नोटों की बारिश
विपक्ष ताकता रहा, CM विजय ने ब्रिटेन में सेट कर दिया गेम, अब होगी नोटों की बारिश
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Embed widget