एक्सप्लोरर

Republic Day Parade Security Breach: गणतंत्र दिवस पर CM की सुरक्षा में बड़ी चूक! परेड मैदान में घुसा शख्स, VIDEO में देखिए फिर क्या हुआ

Republic Day security Breach: कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में गणतंत्र दिवस की परेड में परशुराम नाम का एक शख्स अचानक घुस गया. वह मुख्यमंत्री की ओर बढ़ रहा था तभी सुरक्षा बलों ने उसे धर दबोचा है.

दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाटक में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई है. शुक्रवार (26 जनवरी, 2024) को बेंगलुरू के परेड मैदान में एक शख्स जबरन घुस आया और वह सूबे के सीएम सिद्दारमैया की ओर बढ़ने लगा. इस व्यक्ति की हरकत के बाद वहां सुरक्षाकर्मी एक्शन मोड में आ गए और आनन-फानन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने वाले व्यक्ति को स्थानीय थाने में ले जाया गया. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान परशुराम के तौर पर हुई. पुलिस सूत्रों की मानें तो परशुराम ने पुलिसवालों के मोटरसाइकिल करतब को बाधित करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर ध्यान खींच लिया था. समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए मामले से जुड़े वीडियो में नजर आया कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले शख्स को चारों तरफ से घेर कर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था.

परशुराम जब मैदान में घुसा था तब परेड ग्राउंड में अफरा-तफरी आलम देखने को मिला था. सुरक्षाकर्मियों की भागदौड़ के बाद एक पल को लोगों के बीच किसी अन्होनी का डर था मगर हालात फौरन संभाल लिए गए. वह किस मकसद से मैदान में घुसा था? यह तो फिलहाल साफ नहीं हुआ है मगर उससे पूछताछ की जा रही है. 

'सरकार से हूं परेशान'

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मैदान से ले जाए जाने पर शख्स कह रहा था कि वह सरकार से परेशान है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से इस बारे में और बताया गया, “कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए निर्धारित मीडिया गैलरी से परशुराम कूद गया. उसका मकसद क्या था? इस बारे में जांच जारी है. बाद में हम इस बारे में विस्तार से बताएंगे."

वहीं, गैलरी में चश्मदीदों की मानें तो मोटरसाइकिल करतब के समय शख्स ने मैदान में घुसने से पहले कथित तौर पर तख्तियां जमीन पर फेंकी थीं. फिर वह मीडिया गैलरी में कूदकर ग्राउंड में लगातार आगे बढ़ने लगा था. पूरी घटना से कुछ मिनट पहले ही कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने झंडा फहराया था. अचानक हुए इस वाकये से कई सुरक्षाकर्मी भी भौचक्के रह गए थे. 

 ये भी पढ़ें:Republic Day 2024: 'रॉकेट गर्ल्स' ने बनाया इतिहास, नॉर्थ-ईस्ट की ऑल-गर्ल बैंड ने दिखाया दम, कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का पराक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget