एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: रिपब्लिक डे परेड के लिए कौन हैं चीफ गेस्ट, शेड्यूल से लेकर सुरक्षा के इंतजाम तक, जानें सब

Republic Day: गणतंत्र द‍िवस समारोह में इस बार फ्रांस के राष्‍ट्रपत‍ि इमैनुएल मैक्रों मुख्‍य अत‍िथ‍ि रहेंगे. पीएम मोदी के साथ उनके कई कार्यक्रम न‍िर्धार‍ित हैं. 

Republic Day 2024 Parade: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार (25 जनवरी) को भारत के दो-दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और इस यात्रा की शुरुआत वह राजस्थान की राजधानी जयपुर से करेंगे. वह गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में आमेर का किला, हवा महल और खगोलीय वेधशाला ‘जंतर मंतर’ जाएंगे.

इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. वह इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले फ्रांस के छठे नेता होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर में करीब छह घंटे रुकने का कार्यक्रम है.

इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. दोनों नेता भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर होटल ताज रामबाग पैलेस में व्यापक बातचीत करेंगे.

पीएम मोदी जयपुर में करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब साढ़े पांच बजे मैक्रों का स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर मंतर, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सहित नगर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति का विमान गुरुवार को दोपहर ढाई बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा और उसी दिन रात आठ बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगा. रोड शो शाम छह बजे जंतर-मंतर इलाके से शुरू होगा, वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बातचीत शाम सवा सात बजे से शुरू होगी.

इन मुद्दों पर होगी बातचीत

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान डिजिटल क्षेत्र, रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और भारतीय छात्रों के लिए वीजा मानदंडों को आसान बनाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत केन्द्रित रहेगी.

उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के दौरान फ्रांस से 26 राफेल-एम (समुद्री संस्करण) लड़ाकू विमान और तीन स्कार्पीन पनडुब्बियों की खरीद के भारतीय प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. सूत्रों ने बताया कि राफेल-एम जेट और तीन स्कार्पीन पनडुब्बियों की खरीद पर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

अभी यह साफ नहीं है कि अरबों डॉलर के इन दो सौदों पर मुहर लगने की घोषणा होगी या नहीं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर में हालात, हमास-इजराइल संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा कर सकते हैं.

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति

इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार को मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे. परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा. फ्रांस की वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में शामिल होंगे.

इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘भोज’ में शामिल होंगे. वह शुक्रवार शाम सात बजकर दस मिनट पर मुर्मू के साथ बैठक करेंगे. वह उसी रात 10 बजकर पांच मिनट पर दिल्ली से फ्रांस के लिए रवाना हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका! भगवंत मान बोले- सूबे में हमारा उनसे कोई गठबंधन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget