एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने और स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण में क्या है अंतर? जानिए दोनों के मायने

Happy Republic Day 2024: देश में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ पर हो रही परेड के जरिए भारत की ताकत को दुनिया देख रही है.

Republic Day News: देश में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. लोगों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. दरअसल, संविधान सभा की तरफ से 26 नवंबर, 1949 को संविधान अपनाया गया और फिर 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र बना. इस दिन को याद करने के लिए हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. 

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं. वहीं 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. जहां राष्ट्रपति देश के राष्ट्रध्यक्ष होते हैं, वहीं प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के प्रमुख होते हैं. भले ही झंडा फहराना और ध्वजारोहण सुनने में एक जैसे शब्द मालूम जान पड़ते हैं. लोग दोनों को एक जैसा ही मानते हैं. हालांकि, इन दोनों शब्दों में काफी अंतर है. आइए आज इन दोनों के बीच का अंतर जानते हैं. 

झंडा फहराने और ध्वजारोहण में क्या अंतर है? 

दरअसल, झंडा फहराने और ध्वजारोहण में महत्वपूर्ण अंतर गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगे को रखने में है. गणतंत्र दिवस के दौरान तिरंगे झंडे को फोल्ड या फिर रोल कर पोल पर बांधा जाता है. झंडा पोल पर ऊपर की ओर बंधा हुआ होता है. राष्ट्रपति एक डोर को खींचकर उसे खोलकर फहराते हैं, जिसे झंडा फहराना कहते हैं. अंग्रेजी में इसे Flag Unfurling कहा जाता है, जिसका हिंदी में सीधा मतलब झंडा फहराना होता है. 

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगे झंडे को नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है. एक तरह से तिरंगा झंडा नीचे से लहराते हुए ऊपर पोल की ओर जाता है. झंडे को रस्सी की मदद से नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है. प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हैं. अंग्रेजी में ध्वजारोहण को Flag Hoisting कहा जाता है. 

क्या है दोनों के मायने? 

झंडा फहराना ये दिखाता है कि संविधान में जो सिद्धांत और नियम दिए गए हैं, उनके प्रति हमारा देश अपनी प्रतिबद्धता जता रहा है. इसे भारत के अंग्रेजों के चंगुल से आजाद होकर एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के तौर पर भी देखा जाता है. वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण एक नए देश के उदय का प्रतीक है. ध्वजारोहण हमें औपनिवेशिक शासन से आजादी को भी दिखाता है. 

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक बग्घी से कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत ने टॉस में पाकिस्तान से जीती थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget