एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: 'ज्ञानवान लोगों का देश बनाएंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत, झंडे के तीन रंगों का किया जिक्र

Republic Day 2023: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के महत्व के बारे में बताया.

Mohan Bhagwat Visit Jaipur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार(26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस पर देशवासियों से भारत को ज्ञानवान लोगों का देश बनाने का आह्वान किया. 

जयपुर के पास जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों का अभिनंदन करते हुए भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज में रंगों के महत्व को भी बताया. उन्होंने कहा कि लोगों को आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए और इसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. 

तिरंगे में क्या नीहित है? 
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘‘एक गणराज्य के नाते हम अपने देश को ज्ञानवान लोगों का देश बनाएंगे.. त्यागी लोगों का देश बनाएंगे और दुनिया के हित में सतत कर्मशील रहने वाले लोगों का देश बनाएंगे. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सार्वभौम प्रभुसत्ता का प्रतीक तिरंगा हम उत्साह, आनंद और अभिमान से फहराते है.  तिरंगे में ही हमारा गंतव्य नीहित है, हमको भारत को भारत के नाते दुनिया में बड़ा करना है. ’’

तिरंगे में रंग का महत्व
राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के बारे में बात करते हुए मोहन भागवत  ने कहा कि केसरिया रंग की सबसे ऊपर की पट्टी भारत की प्रकृति का परिचायक है और वो हमारे सनातन जीवन का प्रतीक है.  भगवा रंग (केसरिया रंग) ज्ञान, त्याग और कर्मशीलता का प्रतीक है. 

मोहन भागवत ने कहा कि दिशा नहीं है तो ज्ञान घातक होता है…, क्योंकि विद्या विवाद का कारण बनती है और शक्ति दुर्बलों को कष्ट देने का कारण बनती है, इसलिये दिशा का होना अनिवार्य है और इसके लिये सर्वत्र पवित्रता का प्रतीक सफेद रंग हमारे ध्वज में दूसरा रंग है. भागवत ने तिरंगे के हरे रंग को समृद्धि की निशानी बताई. 

उन्होंने कहा कि देशवासियों को अंदर और बाहर से शुचिता से युक्त बनना है क्योंकि जो अंदर-बाहर से पवित्र है वो कभी दूसरों का बुरा नहीं चाहता है, बल्कि भलाई करना चाहता है. 

नागरिकों को कैसा बनना है? 
मोहन भागवत ने कहा कि जो उदार बुद्धि और शुद्ध मन से आगे बढते हैं, पवित्र व्यवहार करते हैं, वे तो सबको अपना मानकर चलते हैं, नागरिकों को ऐसा बनना है. भागवत ने कहा कि इससे सर्वत्र समृद्धि आयेगी और रोटी, कपडा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा, अतिथि सत्कार समेत किसी बात की किसी को कमी नहीं रहेगी और पर्यावरण का वैभव (जिसका क्षरण हो रहा है) वापस आ जायेगा. नदियां भरपूर बहती रहेंगी, वृक्ष, फल, औषधियां अपने-अपने उत्पाद से जीवन सृष्टि को समृद्ध करती रहेंगी. 

कौन सा भाषण सुनने के लिए कहा? 
भागवत ने कहा कि आज के दिन लोगों को संविधान सभा के पूर्ण विचार विनिमय के बाद बना संविधान लोकपर्ण करते हुए डॉ. आंबेडकर ने जो दो भाषण संसद में किये हैं उसे सबको एक बार पूरा पढ़ना चाहिए.  उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने बताया कि कर्त्तव्य क्या है.  

भागवत ने बताया कि अब देश में किसी भी प्रकार गुलामी नहीं है, रूढ़िगत गुलामी भी नहीं है, अंग्रेज भी चले गये हैं, लेकिन सामाजिक विषमता के चलते जो गुलामी आयी थी उसको हटाने के लिये राजनीतिक समानता और आर्थिक समानता का प्रावधान हमारे संविधान में कर दिया गया है. 

बाबा साहेब ने क्या कहा था? 
मोहन भागवत ने कहा, ‘‘बाबा साहेब ने कहा कि अपना देश आपस में लड़कर गुलाम हो गया, किसी दुश्मन के समार्थ्य के कारण नहीं. हम लोग आपस में लड़ते रहे, इसलिये गुलाम हो गये.. हमारा बंधुवाद समाप्त हो गया. स्वतंत्रता और समता एकसाथ लानी है तो दूसरा इलाज नहीं, बंधुभाव लाना चाहिए. इसलिये स्वतंत्रता और समानता के साथ बंधुत्व शब्द हमारे संविधान में है.’’

'खुद से प्रारंभ करना पड़ेगा''
मोहन भागवत  ने कहा कि बाबा साहब कहते थे कि उस बंधुत्व भाव को संपूर्ण देश में प्रचलित करना पड़ेगा. भागवत ने कहा कि हमारा समाज विविधता के बावजूद बंधुता से युक्त होता है तो स्वत्रंता के साथ समानता की गारंटी बनता है और बहुत कष्ट और बलिदान से हासिल स्वतंत्र की रक्षा और अमरता की भी यह गारंटी बनता है. उन्होंने कहा कि यह गारंटी देने का काम कोई ओर नहीं करेगा, हमको खुद से प्रारंभ करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- राफेल, मिग-29, सुखोई-30 एमकेआई... कर्तव्य पथ पर एयर फोर्स का शक्ति प्रदर्शन, आप भी देखें सांसें थमा देने वाले ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget