एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस: वायुसेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत मिलेगा अशोक चक्र

मुठभेड़ में ज्योति प्रकाश निराला ने दो आतंकियों को मार गिराया और तीन को घायल कर दिया. बाद में मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के उबेद उर्फ ओसमा जंगी और महमूद भाई के तौर पर हुई.

नई दिल्ली: कश्मीर में लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशनल चीफ ज़की उर रहमान लखवी के भतीजे सहित दो आतंकियों को ढेर करने वाले वायुसेना के गरुड़ कमांडो, ज्योति प्रकाश निराला को इस साल मरणोपरांत अशोक चक्र दिया जाएगा. गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शहीद कमांडो निराला की पत्नी और मां को इस मेडल से नवाजेंगे. शांति के समय में वीरता के लिए दिए जाना वाला ये सबसे बड़ा पुरस्कार है. ये दूसरी बार है जब वायुसेना में किसी को अशोक चक्र से नवाजा गया है. इससे पहले अंतरिक्ष में जाने वाले राकेश शर्मा को ये मेडल दिया गया था.

18 नबम्बर 2017 को कश्मीर के बांदीपुरा में सेना की राष्ट्रीय राईफल्स की टीम को सूचना मिली थी कि एक गांव में छह आतंकी छिपे हुए हैं. वायुसेना की स्पेशल फोर्स, गरुड़ के कमांडो ज्योति प्रकाश निराला आरआर की टीम से अटैच्ड थे. इसलिए वे इस ऑपरेशन में आतंकियों से मुकाबला करने गए थे. निराला अपने साथियों के साथ वहां मोर्चा लिए हुए थे, जहां से आतंकियों के भागने का खतरा था.

मुठभेड़ में निराला ने दो आतंकियों को मार गिराया और तीन को घायल कर दिया. बाद में मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के उबेद उर्फ ओसमा जंगी और महमूद भाई के तौर पर हुई. ओसामा जंगी लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर ज़की उर रहमान लखवी का भतीजा था. महमूद भाई लश्कर के उत्तरी कश्मीर का कमांडर था. लेकिन इस एनकाउंटर में निराला भी शहीद हो गए. उनकी बहादुरी और बलिदान के लिए उन्हें अशोक चक्र से नवाजा जाएगा.

अशोक चक्र मिलने से पहले निराला के माता-पिता से एबीपी न्यूज ने खास बाचतीच की. बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले निराला के माता पिता ने कहा कि उन्हें इस बात का गम और दुख तो है कि बेटा चला गया लेकिन इस बात का गर्व भी है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हो गया. निराला की पत्नी से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन वे दुख की वजह से कुछ कह नहीं पाईं. निराला की एक दो साल की बेटी भी है. इस साल एक अशोक चक्र के अलावा एक कीर्ति चक्र और 14 शोर्य चक्र भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget