एक्सप्लोरर

Cabinet Decision on Fertilizer: किसानों के लिए राहत, कैबिनेट की बैठक में खाद पर सब्सिडी बढ़ाने का लिया गया फैसला

Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही, खरीफ सीजन के लिए खाद के दाम नहीं बढ़ेंगे.

Union Cabinet Decision on Fertilizer Subsidy: मोदी सरकार की तरफ से किसानों के लिए राहत दी गई है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही, खरीफ सीजन के लिए खाद के दाम नहीं बढ़ेंगे. केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने खरीफ सत्र के लिये फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों के लिये 60,939 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है.

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज मार्च 2022 से दिसंबर 2024 तक पीएम स्वानिधि योजना जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इस योजना के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को आसानी से लोन की सुविधा दी जा रही है. इस योजना में 5,000 करोड़ रुपये की राशि के लिए लोन की सुविधा की परिकल्पना की गई थी. आज की मंजूरी ने लोन राशि को बढ़ाकर रु 8,100 करोड़, कर दिया है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, देश के 10 राज्यों में 2542 मोबाइल टावर को आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने 2जी से 4जी में अपग्रेड करने के लिए 2426 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. ये सभी टावर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं, इनमें आत्मनिर्भर भारत में बने 4जी कोर नेटवर्क, रेडियो नेटवर्क एवं टेलीकॉम नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा. इन सभी को BSNL ही अपग्रेड करके संचालित करेगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2022 में लिथुआनिया में एक नए भारतीय मिशन को खोलने की भी मंजूरी दी है. लिथुआनिया में भारतीय मिशन के खुलने से भारत के राजनीतिक संबंधों और रणनीतिक सहयोग को गहरा करने, द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक जुड़ाव के विकास को सक्षम करने, लोगों से लोगों के बीच मजबूत संपर्क की सुविधा, बहुपक्षीय मंचों में बेहतर आउटरीच में मदद मिलेगी. लिथुआनिया में भारतीय मिशन भारतीय समुदाय की बेहतर सहायता करेगा और उनके हितों की रक्षा करेगा.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: कांग्रेस के क्यों नहीं हुए प्रशांत किशोर, जानिए पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के कपिल सिब्बल, जेपी नड्डा को लेकर क्या कहा?
'कितने घमंडी, शर्मनाक...', CJP प्रदर्शन में बवाल के बाद केंद्र पर भड़के सिब्बल, नड्डा को लेकर क्या कहा?
सिक्किम की एक सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद फंसे 27 मजदूर, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सिक्किम की एक सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद फंसे 27 मजदूर, 8 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget