एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में रिलायंस ने जिओ प्लेटफॉर्म्स से जुटाए 1.04 लाख करोड़, राइट्स इशू से भी आए 53 हज़ार करोड़ रुपए

लॉकडाउन में जहां ज्यादातर लोगों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं मुकेश अम्बानी की रिलायंस ने मार्केट से 104,326.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें से कंपनी 50 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा का राइट्स इशू लेकर आई है.

नई दिल्लीः लॉकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया में काम काज तकरीबन ठप था. तब मुकेश अम्बानी की रिलायंस मार्केट में 'राजा' के तौर पर उभरी है. 22 अप्रैल से लेकर अभी तक 10 बड़ी डील जिओ प्लेटफॉर्म्स के लिए हो चुकी हैं. रिलायंस जियो की इन डील्स से कुल 104,326.95 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं.

इसके अलावा इसी लॉकडाउन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का राइट्स इशू भी आता है जो 1.59 गुना सब्सक्राइब हो जाता है. भारत के इस सबसे बड़े राइट्स इशू के जरिये कंपनी ने 53,124.20 करोड रुपये जुटाए हैं. इसे निवेशकों का भरोसा ही कहा जायेगा, जिसके बूते पर RIL राइट्स इशू लाती है और लॉक डाउन के इस माहौल में भी 50 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा जुटा लेती है.

जिओ प्लेटफॉर्म्स की 10 डील

7 सप्ताह के दौरान जिओ प्लेटफॉर्म्स ने 10 डील की हैं. इन 10 डील के साथ रिलायंस ने कुल 1,04,326.95 करोड़ रुपये हिस्सेदारी बेचकर जुटाए हैं. कंपनी ने कुल 22.38% हिस्सेदारी बेचकर यह रकम जुटाई है. इन डील्स में दुनिया के तमाम नामी निवेशक कंपनियां मौजूद हैं--फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, KKR, ADIA, TPG, जनरल अटलांटिक आदि. इन 10 डील के साथ ही एक और रिकॉर्ड रिलायंस ने बनाया है. ये पूरी दुनिया में किसी भी कंपनी की लगातार धन जुटाने की सबसे बड़ी कवायद बन चुकी है. यह भी बेहद दिलचस्प है कि ये तमाम रिकॉर्ड RIL उस दौर में बना रही है जब दुनिया भर में लॉकडाउन है, चारों तरफ आर्थिक मंदी है.

राइट्स इशू

लॉक डाउन के दौरान RIL ने एक और हिम्मतवाला निर्णय लिया. कंपनी 50 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा का राइट्स इशू लेकर आती है. कंपनी को निवेशकों पर भरोसा था और निवेशकों ने वो पूरा भी कर दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का राइट्स इशू 1.59 गुणा सब्सक्राइब हो जाता है. कंपनी लॉकडाउन के दौरान ही 53,124.20 करोड़ रुपये जुटा लेती है. यह भारत का तो सबसे बड़ा राइट्स इशू बन जाता है. साथ ही साथ बीते 10 सालों में दुनिया का किसी भी गैर-वित्तीय कंपनी का सबसे बड़ा राइट्स इशू बन जाता है.

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 2000 से अधिक कोरोना के नए मामले मिले

Coronavirus: दिल्ली में बढ़ने लगे मुंबई से दोगुनी रफ्तार से केस, पहली बार एक दिन में आए 2100 नए मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली, कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल
Live: इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली, कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐतिहासिक दिन'
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐतिहासिक दिन'
4000 पुलिसकर्मी, CAPF की 270 कंपनियां तैनात, INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली बनी किला
4000 पुलिसकर्मी, CAPF की 270 कंपनियां तैनात, INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली बनी किला
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget