एक्सप्लोरर

Red Light On-Gaadi Off: इधर-से-उधर भटक रही फाइल, अब LG ने भेजा केजरीवाल के पास, बोले-फिर से सोच लें

Red Light On-Gaadi Off: रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ कैंपेन की फाइल इधर-से-उधर घूम रही है. अब उपराज्यपाल ने फाइल दिल्ली सरकार को पुनर्विचार करने के लिए कहा है. उपराज्यपाल ने कैंपन पर सवाल उठाए हैं.

Red Light On-Gaadi Off: दिल्ली सरकार के 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान से जुड़ी फ़ाइल इधर-से-उधर हो रही है. पहले दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया कि वे अभियान को लागू नहीं होने देना चाहते. यह कहकर सरकार ने कैंपेन की फाइल उपराज्यपाल के पास भेजी थी. अब फिर से उपराज्यपाल ने फाइल को वापस मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है और मुख्यमंत्री से इस कैंपेन को लेकर पुनर्विचार करने के लिए कहा है.

सूत्रों के मुताबिक़ उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार के कैंपेन पर सवाल भी उठाया है और कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं कि इस तरीक़े से कैंपेन चलाने से वायु प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है. 

उपराज्यपाल ने फाइल वापस करने की बताई वजह

कैंपेन की फ़ाइल वापस दिल्ली सरकार के पास भेजते हुए उपराज्यपाल ने लिखा है कि इस कैंपेन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को इस तरीक़े से भारी ट्रैफ़िक और प्रदूषण के बीच खड़ा नहीं रखा जा सकता, ये उनका शोषण करने के साथ-साथ बहुत अमानवीय भी है. साथ ही क़ानून और राजस्व विभाग भी इस बात की जांच करें कि क्या सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का इस तरीक़े से कैंपेन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं.

इसके अलावा उप राज्यपाल ने इस कैंपेन पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि बीते सालों के जो रिज़ल्ट रहे हैं वो इतने प्रभावी नहीं रहे कि इसकी वजह से प्रदूषण कम हुआ हो और साथ ही सरकार ने जानकारी भी प्रपोज़ल में नहीं दी है.

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए बनाया कैंपेन

दिल्ली सरकार 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 15-सूत्रीय कार्य योजना बनाई है जिसे 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' नाम दिया गया है. इस योजना को पहली बार 16 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली में लॉन्च किया गया था, इस ड्राइव का पहला चरण इस बार 28 अक्टूबर से शुरू होने वाला था और 28 नवंबर तक जारी रहने वाला था. लेकिन इस कैंपेन पर एलजी ने सवाल उठाया है.

क्या है रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ कैंपेन

जैसा कि नाम से पता चलता है, अभियान लोगों को सड़कों पर रेड लाइट होने पर अपने वाहनों के इंजन को बंद करने के लिए मनाने वाला है क्योंकि लोग गाड़ी ऑन रखते हुए ही ट्रैफिक लाइट के हरे होने का इंतजार करते हैं. इस अभियान में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है जो लोगों को वाहनों को बंद करने के लिए जागरूक करेंगे.

यह भी पढ़ें : ABP C Voter Survey: नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की केजरीवाल की मांग सही? लोगों ने दिया ये जवाब, चौंका रहा सर्वे

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget