एक्सप्लोरर

देश में शुक्रवार को दी गईं कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 20.53 लाख डोज, अबतक 2.91 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

भारत में कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम तेज कर दी गई है. शनिवार शाम 7 बजे तक 2.91 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.

देशभर में कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम चल रही है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम 7 बजे तक 2.91 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है. वहीं, शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन की रिकॉर्ड 20.53 लाख खुराकें दी गईं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.3 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई. वहीं, 8 राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, केरल और कर्नाटक का हिस्सा 74 फीसदी रहा.

60 से अधिक आयु वर्ग के 78.6 लाख से अधिक लाभार्थियों और 45 से 59 साल के बीच के लाभार्थियों को शनिवार देर शाम तक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई है. अब तक डिस्ट्रीब्यूट किए गए कुल 2.91 करोड़ खुराक (डोज) में से लगभग 31.7 फीसदी खुराक इन दो आयु वर्ग के लोगों को दी गई है. भारत में फिलहाल दो कंपनियों (भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड) की वैक्सीन का इमरजेंसी उपयोग किया जा रहा है.

अबतक 71 देशों में भेजी जा चुकी है भारतीय वैक्सीन 

भारत में अभी 6 से अधिक वैक्सीन पाइपलाइन में हैं, जिसका जल्द ही इस्तेमाल किया जाएगा. शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, "भारत में बनी 2 कोविड-19 वैक्सीन को 71 देशों में भेजा जा चुका है. वहीं, कई देश अब भी भारतीय वैक्सीन लेने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं. इसके अलावा, कई विकसित देशों में भी भारतीय वैक्सीन का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं."

पाकिस्तान को भी मिलेगी भारतीय वैक्सीन 

भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन की 45 मिलियन (साढ़े चार लाख) डोज पाकिस्तान भी भेजी जाएगी. गावी वैक्सीन समझौते के तहत पाकिस्तान को यह वैक्सीन मुहैया कराया जाएगा. सितंबर 2020 में भारत ने पाकिस्तान के साथ यह समझौता किया था. जानकारी के अनुसार, मार्च में करीब 16 मिलियन कोविड वैक्सीन पाकिस्तान तक पहुंच जाएंगे और जून तक 45 मिलियन डोज पाकिस्तान को मिल जाएंगे. पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोविशिल्ड दी जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

कंधार विमान हाईजैक कांड में यात्रियों की रिहाई के लिए खुद को आतंकियों को सौंपना चाहती थीं ममता बनर्जी: सिन्हा

नंदीग्राम में राकेश टिकैत बोले- अगला टारगेट संसद पर फसल बेचने का होगा, यहीं मंडी खुलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget