एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पहल: आसाराम से जुड़े पाठकों के सवालों का जवाब

हमारे पाठक श्रीकांत, बनवारी मोथसारा, चंदन सिंह और संतोष यादव के पूछे गए सवालों के आधार पर ये लेख लिखा गया है.

नई दिल्ली: हमारे पाठक श्रीकांत, बनवारी मोथसारा, चंदन सिंह और संतोष यादव के पूछे गए सवालों के आधार पर ये लेख लिखा गया है.

सवाल- आसाराम पर बलात्कार के कितने केस हैं? कितनी सजा सुनाई गई है?

जवाब- आसाराम पर बलात्कार के दो मामले हैं. पहले मामले में जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को नाबालिग से बलात्कार का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. 15 अगस्त 2013 को आसाराम ने जोधपुर के आश्रम में 16 साल की लड़की का बलात्कार किया था.

आसाराम पर बलात्कार का एक और केस भी चल रहा है. इस मामले में सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाया है. ये मामला 1997 से 2006 के बीच का है. इस केस की सुनवाई अभी चल रही है.

सवाल- आसाराम के माता-पिता कौन है? कहां जन्म हुआ?

जवाब- आसाराम का पूरा नाम आसूमल थाऊमल सिरुमलानी है. आसाराम का जन्म 17 अप्रैल 1941 को पाकिस्तान के नवाबशाह जिले के बेराणी गांव में हुआ था. उसकी मां का नाम महंगीबा और पिता का नाम थाऊमल सिरूमलानी था. 1947 में भारत के विभाजन के वक्त वो और उसका परिवार गुजरात के अहमदाबाद में आकर बस गये.

सवाल- क्या आसाराम को जमानत मिल सकती हैं? क्या आसाराम पैरोल पर बाहर आ सकता है?

जवाब- जोधपुर की निचली अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा दी है. अब जमानत के लिए उसे हाईकोर्ट में अपील करनी होगी. हालांकि कानून के जानकारों के मुताबिक जिन धाराओं में उसे सजा मिली है उसमें जमानत मिलनी मुश्किल है.

जहां तक बात पैरोल की है तो कानून के जानकारों का मानना है कि पैरोल का फैसला प्रशासनिक होता है. पैरोल के लिए अर्जी तभी दाखिल की जा सकती है जब मुजरिम सजा काट रहा हो और उसकी अर्जी किसी अदालत में लंबित न हो. अगर जेल प्रशासन और होम डिपार्टमेंट से पैरोल की अर्जी खारिज हो जाए तो इसके लिए दोषी अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
INDIA Alliance Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक जारी, कांग्रेस ने पार्टियों की लिस्ट देकर कहा- एकजुट हैं
LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक जारी, कांग्रेस ने पार्टियों की लिस्ट देकर कहा- एकजुट हैं
'प्री SIR वोटर लिस्ट मांगें, EVM के बजाय...', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बोले खरगे
'प्री SIR वोटर लिस्ट मांगें, EVM के बजाय...', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बोले खरगे
'पीएम मोदी ने मुझसे कहा था मेरे जाने के बाद आप...', राहुल का दावा सरकार ने किया खारिज
'पीएम मोदी ने मुझसे कहा था मेरे जाने के बाद आप...', राहुल का दावा सरकार ने किया खारिज

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
दिल्ली की इस मार्केट नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget