एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें पूरी कहानी: पिछले एक साल से नीतीश और मोदी में कैसे पक रही थी 'खिचड़ी'!

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया था लेकिन नीतीश कुमार ने नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की थी.

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के साथ उनकी सांठगांठ तीन चार महीने से चल रही थी और कांग्रेस को इसकी भनक मिल चुकी थी. राहुल गांधी भले ही तीन चार महीने की बात कह रहे हों लेकिन हकीकत यही है कि करीब एक साल से बीजेपी और नीतीश कुमार के रिश्ते में काफी सुधार आया था. पिछले साल सितंबर महीने में जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया था, तब तमाम विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर सवाल उठाया था लेकिन नीतीश कुमार सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ खड़े रहे. मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया था लेकिन नीतीश कुमार ने नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की थी. मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद बेनामी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी. उस मुद्दे पर भी नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार के पहल की तारीफ की थी. कल महागठबंधन से अलग होते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वो बेनामी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई के पक्षधर रहे हैं और इसीलिए वो अवैध संपत्ति के मुद्दे पर लालू के साथ नहीं रह सकते हैं. राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ दिया और जब विपक्ष ने मीरा कुमार को अपना उम्मीदवार बनाकर उनको अपने पाले में लाने की कोशिश की तो नीतीश ने विपक्ष पर पलटवार करने में जरा भी देर नहीं लगाई. राष्ट्रपति चुनाव के समय एक तरफ सोनिया गांधी विपक्षी दलों के साथ राय मशविरा कर रही थी, दूसरी तरफ नीतीश कुमार उस बैठक से गैर हाजिर रहकर पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ लंच कर रहे थे. जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार ने 30 जून की रात को संसद में जो विशेष अधिवेशन रखा था, उसमें नीतीश कुमार शामिल हुए थे जबकि कांग्रेस सहित कई दलों ने आधी रात के कार्यक्रम का बहिष्कार किया था.नीतीश कुमार जीएसटी के लिए कई बार केंद्र सरकार की तारीफ कर चुके हैं और उनकी राय में जीएसटी से विकास की गति तेज होगी. ModiNitish गुरू गोविंद सिंह की 350 जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने जब पांच जनवरी को पटना में भव्य आयोजन किया था, तो मंच पर उनके सहयोगी लालू मौजूद नहीं थे, नीतीश कुमार के साथ मंच पर पीएम मोदी मौजूद रहे. नीतीश कुमार ने पीएम के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी तो जवाब में पीएम ने भी नीतीश की तारीफ करने में कोई कमी नहीं की. बता दें कि पटना के इसी मंच से पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले की जमकर तारीफ की थी. बिहार विधानसभा चुनाव तक पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक दूसरे पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे लेकिन पिछले एक साल से दोनों एक दूसरे के खिलाफ तल्ख बयान नहीं दे रहे थे. इसके अलावा भी कई और संकेत ऐसे हैं जिससे यही लग रहा है कि बीजेपी और नीतीश के रिश्तों में पिछले एक साल से सुधार आया था और आखिर में आज दोनों ने नये रिश्ते पर मुहर लगा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget